अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सम्मान को भी दाँव पर लगा रही हैं लड़कियाँ

 

‘सोशल मीडिया’ आज के समाज के लिए अच्छा है या बुरा, यह हम सभी अभी तक तय नहीं कर सके हैं। इसमें शायद तीस-सत्तर का अनुपात (रेशो) आ सकता है। यह सवाल मन में उठता है तो मन में यह विचार आता है कि सोशल मीडिया का हाइप क्रिएट करने वाले मूल तो हम ही हैं न। इसे इतना महत्त्व देने वाले भी हम ही हैं। अभी जल्दी दो मामले ऐसे सामने आए, जिन्होंने हमें इस बारे में काफ़ी सोचने को मजबूर कर दिया। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर की एक नौ साल की लड़की से उसके पिता ने घर जा कर पढ़ने बैठने के लिए कहा तो इसके लिए उसने आत्महत्या कर ली। इस लड़की को उसके आसपास के लोग ‘इन्स्टा क्वीन’ कह कर बुलाते थे। वह अक़्सर इन्स्टा पर रील बना कर पोस्ट करती थी। एक नौ साल की लड़की को पढ़ने बैठने के लिए कहने पर इतना बड़ा क़दम उठाना कितनी दुखद बात है। आख़िर ऐसा उसके दिमाग़ में कैसे आया होगा? 

दूसरा मामला दिल्ली का है। दिल्ली में एक लड़की मेट्रो में सेमी न्यूड कपड़े पहन कर घूमती मिली थी। किसी का उसके कपड़ों से जज न करना, पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इस तरह कंट्रोवर्सियल (आपत्तिजनक) कपड़े पहन कर जाने का मतलब? उस लड़की के कपड़े ऐसे थे, जिससे साफ़ लग रहा था कि वह वायरल होना चाहती थी। 

सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म ऐसा है, जिसमें आप रातों-रात फ़ेमस हो सकती हैं। एक बार बस आप की वीडियो या हरकत वायरल हो जाए यानी बात पूरी। यहाँ कच्चे बादाम वाले अंकल को उनके गाने के कारण ज़बरदस्त पब्लिसिटी मिल जाती है, तो बचपन का प्यार वाला लड़का भी इसी तरह प्रसिद्ध हो जाता है। अब फ़ेमस होना है तो आप को फ़िल्मों में जाने की राह नहीं देखनी पड़ती, आप को स्ट्रगल करने की ज़रूरत नहीं है, आप कोई ऊट-पटाँग हरकत कर के सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर दें। वह वायरल हो जाए, बस आप फ़ेमस। नो डाऊट (निस्संदेह), यह प्लैटफ़ॉर्म पर आप को ख़ासी कमाई कराता है। इस प्लैटफ़ॉर्म द्वारा लोग ख़ूब कमाई कर भी रहे हैं, पर इस प्लैटफ़ॉर्म पर सफल होने के लिए लड़कियाँ किस-किस तरह के तमाशे करती हैं, यह चिंता की बात है। 

सफलता के लिए आप क्या-क्या कर सकती हैं

सोशल मीडिया पर सफल होने की लालच और कम मेहनत में अच्छी-ख़ासी कमाई करने की लालच व्यक्ति को किस हद तक ले जाती है, यह सचमुच चिंता की बात है। एक बार सफलता मिल जाए तो फिर उसे बनाए रखने, लाइक या कमेंट के बारे में सख़्त इमोशनल लड़कियों को जब यह नहीं मिलता तो वे कितनी नर्वस हो जाती हैं अथवा इसे पाने के लिए कितना विवादास्पद बर्ताव कर सकती हैं, यह भी एक गंभीर विषय है। आँकड़े बताते हैं कि सोशल मीडिया के कारण आत्महत्या के मामले पिछले पाँच सालों में लगभग 40 प्रतिशत बढ़े हैं। ख़ैर, आजकल सोशल मीडिया पर आजकल जो बहुत काॅमन ट्रेंड चल रहा है, वह है विवादास्पद होना। आप को यहाँ सफल होना है, आप को यहाँ अपनी सफलता बनाए रखनी है, तो आप से जितना हो सके, उतना अधिक विवादास्पद बनिए। पहले की तरह सत्य या प्रामाणिकता का महत्त्व अब काफ़ी कम हो गया है। अलबत्ता, सभी ऐसे नहीं हैं, अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर अच्छा कंटेंट परोसते हैं। इस तरह के कंटेंट के लिए वे मेहनत भी करते हैं। पर सभी एक जैसे नहीं होते। अधगगरी छलके बग़ैर नहीं रह सकती, इसके अनुसार तमाम लोग सोशल मीडिया पर फ़ेमस बने रहने के लिए जो नहीं करना चाहिए, इस तरह का तमाशा करती हैं। इसमें दूसरों को नीचा दिखाने से ले कर अपने विवादास्पद वीडियो, खुलेआम गालियाँ बकना, किसी के साथ हुई व्यक्तिगत चैट की स्क्रीनशॉट सार्वजनिक करना आदि इस तरह की तमाम बातें शामिल हैं। बात मात्र इतनी है कि फ़ेमस होने के लिए वे किस हद तक जा सकती हैं, यह तय करना मुश्किल है। 

यहाँ कोई पैमाना नहीं है

सोशल मीडिया ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है, जहाँ कोई पैमाना लागू नहीं होता, इसलिए लोग बिंदास हो कर बहुत कुछ पोस्ट करते हैं। नो डाऊट (निस्संदेह), हम डेमोक्रेसी (प्रजातन्त्र) को मानते हैं, यह भी सच है कि हम आज़ाद देश के आज़ाद नागरिक हैं, पर सार्वजनिक प्लैटफ़ॉर्म पर आप कैसा व्यवहार कर रही हैं, यह आप को स्वयं तय करना होता है। सार्वजनिक रूप से अमुक तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता। खुल कर जीने और ओछा व्यवहार करने में बहुत अंतर है। आप अच्छा व्यवहार कर के भी खुल कर जी सकती हैं। इसके लिए विवादास्पद बर्ताव करने की ज़रूरत नहीं है। परन्तु अब लोगों को प्रसिद्धि पाने का आसान रास्ता विवादों में आने का दिखाई देने लगा है। यहाँ विवादास्पद बर्ताव और वचन से लोग बहुत जल्दी वायरल बन सकते हैं यानी बिना मतलब की मेहनत करने के बजाय विवादास्पद बन कर या बर्ताव कर के आसानी से ट्रोल होना अधिक पसंद करती हैं। आख़िर ऐसा करने का मतलब क्या है? यह सफलता कब तक टिकी रहेगी? 

हारा जुआरी डबल खेलता है

आप एक बार विवादास्पद बर्ताव या वचन से वायरल हो जाएँ और लोग आप को पहचाने लगें तो? एक बार ऐसा होने पर आप ने जो भी पोस्ट की है, आप ने कुछ विवादास्पद बात या चीज़ पोस्ट की और उसके वायरल होने के बाद यह लोगों के लिए सफलता की सीढ़ी बन जाती है। उसके बाद तो सफल होने के लिए हमेशा वैसा ही कंटेंट तलाशती रहती हैं, जो विवादास्पद हो और जिसे वायरल कर के तमाम लाइक या कमेंट मिल सकें। ऐसा करने में व्यक्ति कभी-कभी इस हद तक चला जाता है कि उसे पता नहीं रहता। यहाँ हारा हुआ जुआरी डबल खेलता है, वाली परिस्थिति बन जाती है। एक बार सफल होने के बाद इस सफलता को बनाए रखने के लिए पहले से भी दमदार रील डालनी है, यह सोच कर लोग तमाम सीमा लाँघ जाते हैं। यहाँ यह सोचने लायक़ है कि विवादास्पद बर्ताव या वचन सफल बना सकता है, पर आप के सम्मान का क्या? क्या विवादास्पद बर्ताव से मिली सफलता आप के सम्मान को बनाए रखेगी? 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अगर जीतना स्वयं को, बन सौरभ तू बुद्ध!! 
|

(बुद्ध का अभ्यास कहता है चरम तरीक़ों से बचें…

अणु
|

मेरे भीतर का अणु अब मुझे मिला है। भीतर…

अध्यात्म और विज्ञान के अंतरंग सम्बन्ध
|

वैज्ञानिक दृष्टिकोण कल्पनाशीलता एवं अंतर्ज्ञान…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

स्वास्थ्य

काम की बात

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं