अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

विदेश का भूत

 

आजकल हमारे समाज में एक अजीब-सा बुख़ार फैला हुआ है: “विदेश जाने का बुख़ार“! यह ऐसा बुख़ार है जो न डॉक्टर की दवा से उतरता है, न दादी के काढ़े से। एक बार किसी के सिर चढ़ गया, तो फिर उसे अपने देश की मिट्टी से सिर्फ़ धूल और विदेश की ज़मीन से सोना ही नज़र आता है। 

विदेश जाने की चाहत में आदमी ऐसे दलालों के चंगुल में फँस जाता है, मानो भारत में कारोबार करने का पाप हो। कोई कहेगा, “कनाडा में घास भी डॉलर की छपाई से उगती है”, तो कोई कहेगा, “ऑस्ट्रेलिया में सुबह-सुबह सूरज भी डॉलर की किरणें बिखेरता है।” और बेचारा आम आदमी, जिसे ‘विदेश’ शब्द सुनते ही आँखों में चमक और दिल में गुलाब जामुन जैसा मीठा सपना आ जाता है, दलालों के जाल में फँस जाता है। 

दलाल भी क्या ग़ज़ब के कलाकार होते हैं! ऐसा सपना बेचते हैं मानो विदेश में क़दम रखते ही एयरपोर्ट पर नोटों की माला पहनाई जाएगी। कहते हैं, “बस ज़मीन बेच दो, मकान गिरवी रख दो, वीज़ा तो पक्का समझो!” और हम भी आँख मूँदकर अपनी पुश्तैनी ज़मीन और घर बेचकर तैयार हो जाते हैं, मानो ये सम्पत्ति नहीं, किसी पुराने जमाने का कबाड़ हो। 

फिर जब ये लोग विदेश पहुँचते हैं, तो हक़ीक़त का झटका ऐसा लगता है जैसे गर्मी के मौसम में बिजली चली जाए। वहाँ न कोई “अरे भैया, कैसे हो?” पूछता है, न कोई पड़ोसी मुफ़्त में चाय पिलाता है। दिनभर खटते हैं, रात को थक कर गिरते हैं, और तब याद आता है कि भारत की वही गली, वही चौपाल, और वही चाय की टपरी कितनी अनमोल थी। 

लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। भारत लौटने के लिए पासपोर्ट में सिर्फ़ मुहरें होती हैं, वो अपनापन नहीं, वो ज़मीन नहीं, और वो छाँव नहीं। इस तरह विदेश का भूत, दलालों की चाल और हमारी अपनी ग़लतफ़हमी मिलकर हमें अपनी ही ज़मीन से बेगाना बना देती है। 

काश! लोग समझ पाते कि सोने की चिड़िया की तलाश में विदेश उड़ जाने से बेहतर है अपनी मिट्टी में मेहनत करके उसे फिर से सोने की चिड़िया बनाना! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

नज़्म

कविता

चिन्तन

कहानी

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं