अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

असली हीरो

 

रीमा ट्रेन में बैठी अपने ख़्यालों में खोई हुई थी तभी स्टेशन आया। एक आर्मी वाला अपने बच्चों और पत्नी को हाथ हिलाते हुए ट्रेन में अंदर आ गया। मगर यह क्या साथ वाला फ़ौजी रोने लगा! 

तभी एक बूढ़े से चाचा जी, जो सामने बैठे थे, उन्होंने उससे पूछा, “क्या हो गया बेटा?” उसने अपने आँसू पोंछ दिए और बोला कुछ भी नहीं। 

पर उसका दोस्त जो अभी-अभी अपने परिवार को हाथ मिला कर आया था, कहने लगा, “चाचा जी आप सुनना चाहते हैं यह क्यों रो रहा है? हम फ़ौजी देश की रक्षा के ख़ातिर अपने प्राण गँवा देते हैं। लेकिन चंद पैसों के लिए इस देश में रहने वाले अभिनेता जो कि किसी ना किसी बच्चे के दिल में बसे होते हैं; जब यह एडवरटाइजमेंट करते हैं कि ‘खेल खेलो मोबाइल पर’ तो बच्चे इनकी बातों में आकर अपने माता-पिता के भी बैंक बैलेंस ख़त्म करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ इनके बेटे के साथ हुआ। बेटे को पढ़ने के लिए मोबाइल दिया था। लेकिन पता नहीं उसे कब खेल की लत लग गई, जब एक दिन इसने पूछा कि मेरे बैंक अकाउंट से पैसे कहाँ गए तो बच्चे भी डर के मारे सुसाइड कर लिया। क्या आप ऐसे अभिनेताओं को नवांकुर पीढ़ी को खोखला करने वाला नहीं कहें? हम बाहर तो लड़ सकते हैं मगर ऐसे व्यक्तियों का क्या?” 

रीमा सब सुन रही थी। सच में देश के असली हीरो तो यह फ़ौजी होते हैं लेकिन उनके साथ देश के अंदर ही धोखा  किया जाता है। क्या यह ज़रूरी नहीं कि किसी प्रकार का भी विज्ञापन करने से पहले अभिनेता यह भी सोचे कि कहीं उनका बच्चा इस खेल में जुड़ जाए तब क्या होगा? मगर नहीं, चंद पैसों की ख़ातिर यह विज्ञापन करते रहते हैं और नतीजा . . . जो देश की रक्षा कर सकता है, हर एक की चिंता करता है, अपने बेटे को ना बचा पाया। 

“असली हीरो तो सैनिक होते हैं!” 

चाचा जी निशब्द रह गए थे।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

चिन्तन

कहानी

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं