सावन आया
काव्य साहित्य | कविता डॉ. प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार15 Jul 2023 (अंक: 233, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
बादल की गर्जन के संग
मौसम ने बदली जब करवट
कोयल ने फिर गीत सुनाया
बारिश का मौसम है आया
बंद आँख से भीगी फुहार से
बादलों के साथ भागता
उमड़ता घुमड़ता मन
माँ के आँगन में जब आया
यादों ने तन मन भिगाया
ख़ाली घर में देखो जैसे
बचपन की यादों के संग
सारी रौनक़ भर लाया
हरा घाघरा लाल चुनरिया
अल्हड़पन वो याद आया
झूले से फिर गिर ना जाना
माँ का चिल्लाना दूर
नेपथ्य से सुनाई आया
भीगोगी और छींकोगी
घर आ जाओ जल्दी से
पापा ने इशारे से बुलाया
खी खी करते हम सब
सखियों ने घर चलो
भागने का मन बनाया
पानी में भी दौड़ लगाकर
घर में जाकर पाँव थमाया
ऊधम मस्ती धमाचौकड़ी
यादों से तर होकर मन
स्मृतियों को सहेज कर
आँखों से सावन बरसाता
सूना आँगन छोड़ वही
वापस मेरे पास आया
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और असली हक़ीक़त
- अपराध की एक्सप्रेस: टिकट टू अमेरिका!!
- अस्त्र-शस्त्र
- आओ ग़रीबों का मज़ाक़ उड़ायें
- आहार दमदार आज के
- एमबीबीएस बनाम डीआईएम
- कचरा संस्कृति: भारत का नया राष्ट्रीय खेल
- गर्म जेबों की व्यवस्था!
- चंदा
- झुकना
- टमाटर
- ड्रम युग: आधुनिक समाज का नया फ़र्नीचर
- ताक़तवर कौन?
- पेट लवर पर होगी कार्यवाही
- मज़ा
- यमी यमी मिल्क राइस
- रीलों की दुनिया में रीता
- रफ़ा-दफ़ा
- विदेश का भूत
- विवाह आमंत्रण पिकनिक पॉइंट
- संस्कार एक्सप्रेस–गंतव्य अज्ञात
- होली का हाहाकारी हाल: जब रंगों ने पहचान ही मिटा दी!
- क़लम थामी जब
नज़्म
कविता
चिन्तन
कहानी
लघुकथा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं