अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

झुकना

 

पाठको, आज मैं उपस्थित हूँ झुकना व्यंग्य लेकर आपके सामने।

झुकना कई प्रकार का होता है। 

सर्वश्रेष्ठ सर्वोत्तम झुकना ईश्वर के सामने झुकना। 

आजकल रुपयों के बल पर पंडित पुजारी झुक जाते हैं; रुपए देखे नहीं सीधे दर्शन हो जाते हैं आइए 5000 की रसीद कटवाइये, भस्म आरती में पहुँच जाइए—बाक़ी लाइन में लगे लगे थक जाते हैं। जब दर्शन करने की बारी आती है तो अचानक से यमदूत की तरह पुलिस प्रशासन आ जाता है। तो दूर से 1 सेकंड में भगवान पर आँख भी नहीं टिक पाती भगा दिया जाता है।

एक झुकना गुरु को देखकर झुकना, सम्मान देना अच्छा होता है! गुरु के आगे तो गोविंद भी झुके थे। 

नई पीढ़ी के लोग गुरु को देखकर कैसे रास्ते बदलते हैं कहीं—झुकना ना पड़ जाए; ईश्वर सद्बुद्धि दे। 

अब जोड़ों में दर्द है माता-पिता झुक कर ही चलेंगे। किससे कह दें मन की व्यथा? ज़िन्दगी भर बोझ उठाते-उठाते दर्द के कारण झुकने लगे हैं। 

कल अचानक से टी.वी. पर राजनीतिक झुकना देखा। यह सड़कें भी वही थीं लोग भी वही थे पर मंत्री जी साष्टांग दंडवत कर रहे थे; अरे याद आया चुनाव आ रहे हैं! अब देश की चिंता तो रहती नहीं, कम से कम दंडवत करके ही कुछ न्यूज़ वालों को मसाला दे दिया जाए! जनता बेचारी क्या करे पेट्रोल के दाम देखे या गाल टमाटर कर ले? कुछ खाए या भूखा ही मर जाए?

परसों के अख़बार में ‘एक नेताजी की हड्डी टूट गई’ पढ़कर आश्चर्य हुआ। अब हड्डी अपने से बड़े मंत्री को साधने के चक्कर में टूट गई। वह इतना झुके इतना झुके नमन करने के लिए की रीढ़ की हड्डी भी शर्मा गई! अभी फ़िलहाल हस्पताल में है शीघ्र ही ठीक हो जाएँगे।

हलधर किसान झुका-झुका इतनी गर्मी–सर्दी बारिश में बीज लगाता है और फ़सल का इंतज़ार करता रहता है। पसीने की एक-एक बूँद से सराबोर फिर भी हर ज़ुल्म के आगे झुका रहता है। कभी पानी का क़हर तो कभी ऊष्मा का, जब पेड़ झुलस जाते हैं। उस ताप के कारण तो किसान का क्या होता है जो भरी दुपहरी में खेतों पर रहता है?

कभी-कभी झुकना बहुत अच्छा भी हो जाता है परिवार में पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन, कोई एक झुक जाता है वरना नौबत तो, कोर्ट कचहरी तक पहुँच जाती है। इस मामले में सुबह आने वाला पेपर शान्ति वार्ता का कार्य कर देता है। पत्नी बड़बड़ाती ही रहती है, थोड़ी देर बाद पति पूछते, “कुछ कहा क्या तुमने?” अब वह दोहराना भी चाहे तो नहीं दोहराती। कुछ हद तक मोबाइलों ने अपने आप में ही गुम रहना सिखा दिया है; सिर उठाते हैं फिर नीचे कर लेते हैं। एक दिन बग़ीचे में पहुँच गई। बाहर से लेकर अंदर तक इस मोबाइल रूपी यंत्र में हर कोई व्यक्ति, मशग़ूल था। कोई सेल्फ़ी ले रहा था तो कोई गाना सुन रहा था। तो कोई चैटिंग कर रहा था तो कोई भगवान का भजन सुन रहा था। कुछ हद तक झुकने को कम किया है। अरे यह तो बताना ही भूल गई आज कल के युवाओं को सरकार के आगे झुकने की नौबत ही नहीं आती। 5जीबी के डाटा ने नौकरी के आंदोलन बंद कर दिए हैं। हाँ, फ़ुज़ूल के आंदोलन शुरू हो गए हैं। 

आज का जुलूस का जुलूस, आज इसका दिवस कल उसका दिवस और जो समझदार होते हैं वह विदेशी धरा पर जाकर झुक जाते हैं। 

झुककर लोग बड़ी-बड़ी पदवी ले लेते हैं या प्रमोशन मिल जाता है।

एक झुकना और है, शराब की झोंक में झुक जाते हैं! मन की सारी भड़ास रात में लोगों की नींद हराम करके निकालते हैं। उन्हें क्या पता कोल्हू के बैल को तो कल पर काम करने जाना है? नशे में रहते हुए भी अपना घर नशे में भी ढूँढ़ लेते हैं। यह इतर बात है, कभी-कभी झुकते-झुकते नाली-नलों में भी प्रवाहित हो जाते हैं। जो एक शोध का विषय है—मस्तिष्क का कौन सा भाग इन्हें सही रास्ते घर पर ले आता है ।

कई लोगों का मानना है कि झुकना सेहत के लिए अच्छा है। धन्य है भारत के वीर जवानों जो कभी नहीं झुकते हैं पर बेवजह युद्ध भी नहीं करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि न ही युद्ध का प्रारंभ होता है ना अंत! नुक़्सान उधर भी होता है नुक़्सान इधर भी होता है। कई परिवारों को ग़म उधर भी झेलना पड़ता है कई परिवारों को ग़म इधर भी झेलना पड़ता है। 

आज के लिए इतना ही।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

चिन्तन

कहानी

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं