संकल्प (त्रिलोक सिंह ठकुरेला)
काव्य साहित्य | कविता त्रिलोक सिंह ठकुरेला15 Apr 2020 (अंक: 154, द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)
उठ उठ गिर गिर गिर गिर उठ उठ,
गिरि की गोदी से निकल निकल।
मन में अविचल संकल्प लिये,
बहती नदिया कल-कल, कल-कल॥
पथ में काँटे या फूल मिलें,
चाहे पत्थर राहें रोकें।
चलती नदिया अपनी धुन में,
कितनी भी बाधाएँ टोकें॥
रुकती न कभी, थकती न कभी,
बढ़ती जाती हँसती गाती।
दायें मुड़ती, बायें मुड़ती,
आख़िर अपनी मंज़िल पाती॥
समझाती नदी सदा सबको,
तन मन में नई उमंग भरो।
श्रम से सब कुछ मिल जाता है,
तुम भी मन में संकल्प करो॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
दोहे
किशोर साहित्य कविता
बाल साहित्य कविता
कविता
किशोर साहित्य कहानी
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं