अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पिताओं और पुत्रों की

पौ फटने से ठीक पहले

पौ फटने से ठीक पहले
ऐसे ही अनेक अवसर
मैंने देखा तुम्हारा सपना
इससे पहले
मैं रण-क्षेत्र में था
और सूर्यास्त होते-होते मैंने एक पाँव से
अर्जुन का कुचल दिया सिर
और बेचारे गांडीव धरे रह गए! 
उसके मित्र को वापस बुलाया अपने राज्य, 
कुछ नई योजनाओं के साथ
बिखरे बालों वाली द्रौपदी
रक्ताक्त हृदय की प्रतीक्षा में
मगर दोस्त, 
क़िस्मत में लिखी हुई थी हमारी मुलाक़ात
किसी नुक्कड़ पर
पत्ते फड़फड़ाए, 
जैसे ही मैंने छोड़ी वह जगह
मेरा धनुष छीन लिया गया
कवच लूट लिया गया
कुंडल तोड़ दिए गए, 
कानों को लहूलुहान कर
मैं स्वयंवर से लौटा अपमानित होकर
पहले से ही बात तय थी
करिश्माइयों ने शहर को शुष्क छोड़ दिया
जहाँ अचानक गिरी तुम्हारी नज़र, 
मेरे अचानक पीछे हटने वाले
साहित्य के सैनिकों और उस घटनापूर्ण बैठक में
जकड़ लिया गया तुम्हें ज़ंजीर। 
आख़िरकार केवल तुम ही जानते हो
तुम्हारे अभिमानी पिता और उनकी उदारता
अज्ञान, अहंकार, विश्वासघात के पर्दे के विरुद्ध, 
मेरी बाँहों में तुम्हारा उछलना और
मधुर पुकार पिता के लिए!! 
दिखाई देने लगा
तुम्हारा चेहरा उदास, परेशान
अतीत के लंबे केश
आहें भरे तुम्हारे आँसू
सूर्य और प्रकृति की उच्च विरासत
पराक्रमी पिता के सामने तुम्हारी दलील
उस मिथकीय आकृति के साथ
हमेशा रहने के लिए! 
मगर स्वप्न-भंग
त्याग दिया मैंने
चुपचाप अकेले बिस्तर
मेरे सोने का व्यर्थ प्रयास
‘सपना सपना ही होता है’
असीम, अनंत, मधुरिम
मैं, रहस्यवादी
और पूर्ण रोमांटिक
जीतने के लिए हुआ मेरा जन्म, 
युद्ध से मेरा प्रेम
देखूँगा सत्य और उज्ज्वल सौंदर्य
भरोसा करूँगा बीते बचपन की
सुबह का, सपनों का और भाग्य पर
सपने भी सच होते हैं
हे मानव, पवित्र योद्धा
करो अनंत प्रतीक्षा, मेरे उद्धारक
सुनो, कुछ समय हृदय की झंकार
अपनी प्रकृति अनुरूप नहीं प्रेम
बल्कि होता है बहुत उदात्त। 

पुस्तक की विषय सूची

  1. पिता के रोम-रोम
  2. समय का शरणार्थी
  3. पुत्र से पिता
  4. जियो मानव, जियो! 
  5. एक और फरवरी
  6. गगन-प्रकृति
  7. आहत विचार
  8. विश्वासघात
  9. मृत्यु के बाद की लंबी कविता
  10. प्यारी माँ
  11. मेरे पिता के लिए
  12. उदासी
  13. फिर से आना
  14. पितृहीन
  15. आत्महत्या के शोकगीत
  16. मैं पीने वाला
  17. प्रेमी
  18. पौ फटने से ठीक पहले
  19. सूर्य-जन्मा
  20. राजकुमार हेमलेट
  21. पिता होते हुए पुत्र तनाव में! 
  22. अभिमान
  23. क्या पिता एक मज़ाक है?
  24. मेरा चंद्रिल प्रेम
  25. यात्रा
  26. पुनरागमन
  27. प्रतिशोध
  28. हठी
  29. पूर्णिमा की ज्योत्स्ना में भीगी कविता
  30. माता
  31. पत्नी
  32. कौन कहता है कि तुम भगवान हो? 
  33. दुर्योधन का उत्तर
  34. मौन
  35. आत्म-हत्या
  36. दक्षिणी पवन
  37. दुर्योधन-पुत्र
  38. इतिहास का बोझ
  39. अंतर्द्वंद्व
  40. त्रिवेणी
  41. मैं यहाँ हूँ
  42. तुम और मैं
  43. कर्कश सुबह
  44. एकजुटता का अंश
  45. निष्कासन
  46. मदलाशी
  47. जब मैं तुमसे प्यार करता हूँ
  48.  मृत्युंजय
  49. हत्या
  50. जब तुम चले जाओगे
  51. हम
  52. अकेले दिन
  53. साँसों में जन्म-स्थान
  54. प्रेम और प्रतिशोध
  55. आगमन
  56. स्थितप्रज्ञ
  57. अविस्मरणीय समय
  58. मैं तुमसे यही चाहता था
  59. शर-शैय्या
  60. रात और गृह-विरह
  61. अभी भी नरक
  62. मनु-पुत्र
  63. आज रात मैं लिखूँगा आँसुओं से कविता
  64. शिखर पतन
  65. प्यार की दासता
  66. शरद ऋतु में सितंबर
  67. अकेले रहना एक विकल्प
  68. पिताओं और पुत्रों की

लेखक की पुस्तकें

  1. पिताओं और पुत्रों की

अनुवादक की पुस्तकें

  1. भिक्षुणी
  2. गाँधी: महात्मा एवं सत्यधर्मी
  3. त्रेता: एक सम्यक मूल्यांकन 
  4. स्मृतियों में हार्वर्ड
  5. अंधा कवि

लेखक की अन्य कृतियाँ

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

अनुवादक की कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

बात-चीत

साहित्यिक आलेख

ऐतिहासिक

कार्यक्रम रिपोर्ट

अनूदित कहानी

अनूदित कविता

यात्रा-संस्मरण

रिपोर्ताज

विशेषांक में