अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गाँधी: महात्मा एवं सत्यधर्मी

10. मंडेला की धरती पर भीम भोई एवं गाँधी जी

 

सितंबर 2021, पूरी दुनिया में कोरोना महामारी से वर्ष बर्बाद होने के बाद हर किसी के मन में कुछ उम्मीद जगी। हालाँकि, यह समय सभी से प्रश्न पूछ रहा था। यह वह था, मनुष्य समाज किस ओर जा रहा है? लैटिन में एक मुहावरा है Quo VADIS? जिसका अर्थ है ‘हम कहाँ जा रहे है? हमारी यात्रा किस ओर हो रही है?’ महामारी के कारण दुर्दशा और महामारी के कारण मृत्यु विभीषिका को आँखों के सामने देखकर सभी को लगा कि यह प्रश्न बहुत प्रासंगिक है। 

सितंबर 21, आज विश्व शान्ति दिवस है। दक्षिण अफ़्रीका के डरबन में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय से शाम के समय ‘प्रेम और करुणा की परंपरा’ पर भाषण देने के लिए मुझे निमंत्रण मिला। उस ऑनलाइन सम्मेलन में दक्षिण अफ़्रीका के कुछ वक्ता होंगे। निमंत्रण पाकर मेरे मन में ख़ुशी की लहर दौड़ने लगी। तभी याद आने लगी मुझे संत कवि भीमभोई शाश्वत अमर पंक्तियाँ: ‘प्राणीक आर्त्त दुख अपरिमित, देखू देखू केवा सहू, मो जीवन पछे नरक पड़िथाऊ जगत उद्धार हेऊ।’

मेरे मन में ख़्याल आया कि मंडेला की धरती दक्षिण अफ़्रीकी में संत कवि भीमभोई का संदेश पहुँचाने का ऐतिहासिक अवसर आ गया है। प्रेम और करुणा की एक अनूठी परंपरा में एक और कवि का नाम सामने आया, वह थे आदिकवि वाल्मीकि। 

एक दिन उन्होंने देखा कि तमसा नदी के किनारे एक शबर के तीर से नर क्रोंच पक्षी की मृत्यु हो गई थी और उसकी लाश पर मादा क्रोंच पक्षी विलाप कर रही थी। यह देखकर ऋषि वाल्मीकि के मुँह से अनायास ही निकल पड़ाः “मा निषाद प्रतिष्ठां त्वमगमः शाश्वतीः समाः। यत्क्रौंचमिथुनादेकमवधी काममोहितम्” इस श्लोक का अर्थ है: हे निषाद, तुम अनंत वर्षों तक प्रतिष्ठा प्राप्त न कर सको, क्योंकि तुमने क्रौंच पक्षियों के जोड़े में से कामभावना से ग्रस्त एक का वध कर डाला है।”

यह पद मनुष्य समाज की पहली रचना थी और इसमें मनुष्य का जितना आवेग भरा हुआ था, उतना ही मनुष्य की संवेदना, करुणा को भी उजागर करता है। 

जो किसी और का दर्द समझ पाता है और अपने हृदय में महसूस कर पाता है वही मनुष्य है। भारतीय दर्शन, भारतीय सभ्यता मानवता के इसी महान पहलू से संचालित होती रही है। यह शाश्वत चिंतन भारत की सांस्कृतिक पहचान कराने के साथ-साथ पृथ्वी के समस्त मनुष्यों को सही रास्ता दिखाता रहा है। परवर्ती काल में इन महान विचारों और चेतना का प्रचार किया और लोकाभिमुखी बनाया गौतम बुद्ध ने, अपने उपदेशों के द्वारा। वह करुणा, प्रेम और अहिंसा की प्रतिमूर्ति थे। गौतम बुद्ध के चेहरे पर आप असीम शान्ति, करुणा और प्रेम के उज्ज्वल भाव को अनंत रूप से चमकते हुए देख सकते हैं। 

दया नदी के किनारे कलिंग युद्ध के बाद युद्ध के नशे में मशग़ूल राजा अशोक के हिंसा के उन्माद को मृतकों के छाती फटने वाला क्रंदन और हॄदय विदारक विलाप ने मानसिक तौर पर अस्थिर कर दिया था। गौतम बुद्ध की करुणा, प्रेम की वार्ता ने हिंसा के पुजारी अशोक को शान्तिदूत में परिवर्तित कर दिया था। 

आधुनिक काल में मनुष्य की संवेदना, दूसरों के दुख को हल्का करने की चिंता और प्रयास की ज़िम्मेदारी को उठाया महात्मा गाँधी ने। गाँधीजी के पसंदीदा भजन की पंक्तियाँ थीं गुजराती कवि नरसी मेहता द्वारा लिखी गई: ‘वैष्णव जन तो तेनो कहियो, जो पीर परायी जाने रे . . .’ इसका का मतलब है, जो दूसरों के दुख को महसूस कर सकते हैं, वे भगवान के लोग हैं। गाँधी जी ने महान चेतना को व्यवहारिक रूप दिया। गाँधी जी के दिखाए इस रास्ते को आगे बढ़ाया अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग और दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला ने। मार्टिन लूथर किंग और नेल्सन मंडेला दोनों ने अन्याय, उत्पीड़न और हिंसा के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ते हुए समाज पर मानवता की अमिट छाप छोड़ी। दक्षिण अफ़्रीकी की धरती पर मोहनदास करमचंद गाँधी, महात्मा गाँधी बन गये। यह थी उनकी महान चेतना को उर्ध्वगामी बनाने की प्रक्रिया, जिसकी पृष्ठभूमि में अहिंसा, प्रेम और करुणा की बलवती परंपरा थी। 2021 के सितंबर महीने में, दक्षिण अफ़्रीकी सरकार और भारत सरकार के संयुक्त प्रयास से ओड़िशा संतकवि भीमभोई के अमर चिंतन को दक्षिण अफ़्रीका की धरती पर पहुँचाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। मेरे मन में कृतज्ञ भाव पैदा हुए कि एक ऐतिहासिक दायित्व को भलीभाँति निभा पाया। 

जब-जब मानव समाज पर कोई विपदा आएगी और समाधान के लिए आगे कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा होगा, उस समय भारतीय सभ्यता और संस्कृति की शाश्वत चेतना-प्रेम, करुणा, संवेदना आदि एक-एककर उज्ज्वल आलोक बिंदु के रूप में मानव समाज को सही रास्ता दिखाता रहेगा। 

पुस्तक की विषय सूची

  1. समर्पित
  2. कई सवालों के बीच महात्मा गाँधी 
  3. गाँधी: एक अलीक योद्धा
  4. मोहनदास से महात्मा की यात्रा
  5. 1. गाँधीजी: सत्यधर्मी
  6. 2. मोहन दास से महात्मा गाँधी: चेतना के ऊर्ध्वगामी होने की यात्रा
  7. 3. सत्यधर्मी गाँधी: शताब्दी
  8. 4. गाँधीजी: अद्वितीय रचनाकार
  9. 5.  “चलो, फुटबॉल खेलते हैं” : गांधीजी
  10. 6. सौ वर्ष में दो अनन्य घटनाएँ
  11. 7. महात्मा गाँधी की क़लम
  12. 8. गाँधीजी और डॉ. कालेनबेक: अध्यात्म-रज्जु पर चलने वाले दो पथिक
  13. 9. इज़राइल में गाँधी की दोस्ती का स्मृति-चिह्न
  14. 10. मंडेला की धरती पर भीम भोई एवं गाँधी जी
  15. 11. एक किताब का जादुई स्पर्श
  16. 12. गाँधीजी के तीन अचर्चित ओड़िया अनुयायी
  17. 13. लंडा देहुरी, फ़्रीडा और गाँधीजी
  18. 14. पार्वती गिरि: ‘बाएरी’ से ‘अग्नि-कन्या’
  19. 15. गाँधीजी के आध्यात्मिक शिष्य: विनोबा
  20. 16. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम: विदेशी संग्रामी
  21. 17. अँग्रेज़ पुलिस को पीटने वाली बरगढ़ की सेनानी बहू: देमती देई शबर
  22. 18. ‘विद्रोही घाटी' के सेनानी चन्द्रशेखर बेहेरा के घर गाँधी जी का रात्रि प्रवास
  23. 19. रग-रग में शौर्य:गाँधीजी के पैदल सैनिक और ग्यारह मूर्तियाँ     
  24. 20. पल-दाढ़भाव और आमको-सिमको नरसंहार: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक अनन्य घटना
  25. 21. “राजकुमार क़ानून” और परिपक्व भारतीय लोकतंत्र
  26. 22. गंगाधर की “भारती भावना“: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सारस्वत आलेख
  27. 23 अंतिम जहलिया: जुहार
क्रमशः

लेखक की पुस्तकें

  1. भिक्षुणी
  2. गाँधी: महात्मा एवं सत्यधर्मी
  3. त्रेता: एक सम्यक मूल्यांकन 
  4. स्मृतियों में हार्वर्ड
  5. अंधा कवि

लेखक की अनूदित पुस्तकें

  1. अदिति की आत्मकथा
  2. पिताओं और पुत्रों की
  3. नंदिनी साहू की चुनिंदा कहानियाँ

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

बात-चीत

साहित्यिक आलेख

ऐतिहासिक

कार्यक्रम रिपोर्ट

अनूदित कहानी

अनूदित कविता

यात्रा-संस्मरण

रिपोर्ताज

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

विशेषांक में