अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गाँधी: महात्मा एवं सत्यधर्मी

6. सौ वर्ष में दो अनन्य घटनाएँ


सितंबर 1921

यह भारतवर्ष के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की घटनाओं का एक अनूठा महीना था। इस ऐतिहासिक महीने में भारतीय दृश्यपटल पर दो महत्त्वपूर्ण घटनाएँ घटीं। ऊपरी दृष्टि से देखने पर लगता है, दोनों घटनाएँ अत्यंत साधारण थी, जबकि उस महीने इतिहास ने एक विशेष निर्णायक मोड़ लिया था। इन दोनों असाधारण घटनाओं के महानायक थे—गाँधी ‘महात्मा’। बापू ने दोनों ही घटनाओं में प्रत्यक्ष रूप से निर्णायक रूप से भूमिका अदा की थी। 

घटनाएँ दो थीं:

1) उस महीने महात्मा गाँधी ने आम भारतीय नागरिक की पोशाक “धोती” को पहनना शुरू किया।

2) उस महीने महात्मा गाँधी ने “यंग इंडिया” पत्रिका में एक लेख लिखा, जिसने “देशद्रोह” की चर्चा को निश्चित आकार प्रदान किया।

सितंबर 1921 में गाँधीजी को दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे हुए छह साल पूरे हो चुके थे। दक्षिण अफ़्रीका में इंग्लैंड से बैरिस्टरी की पढ़ाई पूरी कर गए मोहन दास करमचंद गाँधी सन्‌ 1914-15 तक ‘महात्मा’ गाँधी के रूप में रूपांतरित हो चुके थे। उसी महान प्रकरण का दूसरा अध्याय भारत में शुरू हुआ। गाँधीजी ने भारतीय जन-जीवन को ठीक ढंग से हृदयंगम करने और आम आदमी के मन की कथा और हृदय की व्यथा को बारीक़ी से जानने के लिए पूरे भारत का भ्रमण कर लिया था। उन्होंने बिहार के चंपारण में गन्ना किसानों के दुख और दुर्दशा को व्यक्तिगत रूप से महसूस किया। पुरी ज़िले के उडार गाँव में दुर्भिक्ष की कराल तस्वीरों ने महात्मा गाँधी को ओड़िशा की ओर आकर्षित किया। 21-22 सितंबर, 1921 को गाँधीजी तमिलनाडु के मदुरै पहुँचे। वहाँ उन्होंने देखा कि एक आम आदमी बड़ी मुश्किल से अपनी धोती से अपना शरीर ढँक रहा था। गाँधीजी ने उस दिन मदुरै में दृढ़ संकल्प किया। अपने पारंपरिक गुजराती कुर्ते और पायजामा को तजकर ‘धोती’ को अपनी पोशाक के रूप में पहनना शुरू कर दिया। 

गाँधी जी की ‘धोती’ थी ‘बिना घुटनों को ढकने वाली धोती’। गाँधी जी ने ‘दरिद्र नारायण’ की वेशभूषा को सँभाल लिया। व्यक्तिगत रूप से यह गाँधीजी की ‘चेतना उन्नयन’ की प्रक्रिया का बहुत बड़ा उदाहरण था। और फिर, इस प्रक्रिया ने गाँधीजी को साधारण भारतीय मनुष्य के साथ मानसिक स्तर पर जड़ित कर दिया। इसके अलावा, गाँधीजी की इस अनन्य ऐतिहासिक निष्पत्ति ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें प्रतिष्ठित कर दिया। देखते-देखते गाँधीजी अरबों पराधीन भारतीयों के आशा और विश्वास के नए प्रकाश स्तंभ बनकर उभरे। 

राजनीतिक तौर पर पूरे भारत में एक अदृश्य अभूतपूर्व उन्माद की लहर फैल गई। मनोवैज्ञानिक तौर पर सभी भारतीय एकता की अदृश्य रज्जुओं में बँध गए थे। असहयोग आंदोलन के समय गाँधीजी ने अपनी नई वेशभूषा पर व्यापक चर्चा की थी। तमिलनाडु में मदुरै जाने से पहले गाँधीजी ने बरिसाल (अब बांग्लादेश में) में घोर ग़रीबी और इसके विकराल रूप को अपनी आँखों से देखा। लोगों के चेहरों पर न हँसी थी और न ही शरीर ढकने के लिए पर्याप्त कपड़ा। अपनी कुर्ते-पायजामे की वेशभूषा को त्यागकर ‘धोती’ वाली वेशभूषा अपनाने पर उन्होंने ‘नवजीवन’ के 2 अक्टूबर, 1921 के अंक में लिखा, “धोती पहनने का निर्णय अचानक नहीं बल्कि व्यापक चिंतन और मंथन के बाद लिया गया था . . . ।”[1] 

मदुरै में धोती पहनने के बाद गाँधीजी ने (23 सितंबर 1921 को) अपने निजी सचिव महादेव देसाई को लिखा, “मैं अब लोगों की पीड़ा और नहीं देख सकता . . . तुम्हें मेरी वेशभूषा में अवश्य विराट परिवर्तन नज़र आएगा . . .”

गाँधीजी उसी घुटनों को नहीं ढकने वाली धोती की वेशभूषा में इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस गए। और इस तरह गाँधी जी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

यद्यपि धोती पहनना गाँधीजी का व्यक्तिगत निर्णय था, मगर आश्चर्यजनक रूप से वह एक अनन्य घटना बनकर सामने उभरी। 

दूसरी घटना यह है कि गाँधीजी ने 1921 की ‘यंग इंडिया’ पत्रिका के 29वें अंक में ‘टेम्परिंग विद लॉयल्टी’ शीर्षक नामक एक लेख प्रकाशित किया था।[2] 

इस लेख को 2021 में सौ वर्ष पूरे हो गए। सन्‌ 1921 तक गाँधीजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सर्वमान्य नेता बन चुके थे। ब्रिटिश सरकार गाँधीजी को राजनीतिक रूप से परास्त करने के लिए नए-नए तरीक़े तलाश रही थी और भारतीय अहिंसक संग्राम को पथ से विचलित करने की भरसक कोशिश कर रही थी। ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ विरोधी विचारधारा और गतिविधियों का दमन करने के लिए ब्रिटिश सरकार संकल्पबद्ध थी। 

उस समय बॉम्बे के राज्यपाल ने जनता को ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ कुछ नहीं कहने की भी धमकी दी थी। कुछ लोगों को ‘देशद्रोह’ अधिनियम के तहत गिरफ़्तार करने की धमकी भी दी गई थी। गाँधीजी ने उन पर साधारण जनता के मत व्यक्त करने के अधिकार के उल्लंघन करने का आक्षेप लगाया। और उन्होंने इसे ‘आनुगत्य को क्षुर्ण करना’ यानी ‘टेम्परिंग विद लॉयल्टी’ कहा। 

गाँधीजी के मतानुसार राष्ट्र के प्रति या शासन व्यवस्था के प्रति ‘वफादारी’ को हमेशा ‘राष्ट्र की जिम्मेदारी’ से जोड़कर देखा जाना चाहिए। यदि राष्ट्र या शासन प्रणाली आम नागरिकों के हितों की रक्षा नहीं कर सकती है या उन्हें अराजकता की ओर धकेल देती है, तो उन्हें राष्ट्र या शासन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने का अधिकार है। यह मौलिक अधिकार है और सदैव अक्षुण्ण है। यही एक आदर्श लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पहचान है। गाँधीजी के विचार में, ‘आनुगत्य’ में समय समय पर बदलाव आ सकता है। 

“यंग इंडिया” 29 सितंबर 2021 (पृष्ठ 309-10) वाले अंक में प्रकाशित गाँधीजी के लेख “टैम्परिंग विद लॉयल्टी” ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के मनोबल को मज़बूत किया।[3] 

साथ ही, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र और न्यायशास्त्र में ‘आनुगत्य’ और ‘देशद्रोह’ के विषय पर नई बहस को जन्म दिया। आज भी गाँधीजी के इस आलेख को को राजनीतिक दर्शन और क़ानूनी दर्शन में एक युगांतरकारी प्रभाव डालने वाला आलेख माना जाता है। 

गाँधीजी उच्च चेतना के मनुष्य थे। साधारण विषय को समझकर अपनी लेखनी के माध्यम से अस्त्र के रूप में उपयोग करने में गाँधीजी सिद्धहस्त थे। यह थी उनके अहिंसक नेतृत्व की विशिष्टता। 1921 के इस सामान्य आलेख ने ब्रिटिश सरकार को विचलित कर दिया था और साथ ही साथ इस आलेख ने भारत के तत्कालीन राजनीतिक परिदृश्य को हिलाकर रख दिया और एक नई दिशा की आवाज़ बुलंद की। इस तरह अराजकतापूर्ण ब्रिटिश सरकार के ख़िलाफ़ दबी हुई आवाज़ को नई ताक़त मिली। 

1921 से 2021 के सौ साल के लंबे सफ़र में भारत के परिप्रेक्ष में कई राजनीतिक और सामाजिक बदलाव हुए हैं। फिर भी, गाँधीजी के उन दो साधारण निर्णयों और उनके लेखन की प्रासंगिकता आज भी विद्यमान हैं। 

सकाल
25 अक्टूबर 2021

संदर्भ:

[1] ‘नवजीवन’ का 2 अक्टूबर 1921 का अंक
[2] ‘यंग इंडिया’ का 29 सितंबर 1921 का अंक
[3] ‘यंग इंडिया’ का 29 सितंबर 2021 का अंक

पुस्तक की विषय सूची

  1. समर्पित
  2. कई सवालों के बीच महात्मा गाँधी 
  3. गाँधी: एक अलीक योद्धा
  4. मोहनदास से महात्मा की यात्रा
  5. 1. गाँधीजी: सत्यधर्मी
  6. 2. मोहन दास से महात्मा गाँधी: चेतना के ऊर्ध्वगामी होने की यात्रा
  7. 3. सत्यधर्मी गाँधी: शताब्दी
  8. 4. गाँधीजी: अद्वितीय रचनाकार
  9. 5.  “चलो, फुटबॉल खेलते हैं” : गांधीजी
  10. 6. सौ वर्ष में दो अनन्य घटनाएँ
  11. 7. महात्मा गाँधी की क़लम
  12. 8. गाँधीजी और डॉ. कालेनबेक: अध्यात्म-रज्जु पर चलने वाले दो पथिक
  13. 9. इज़राइल में गाँधी की दोस्ती का स्मृति-चिह्न
  14. 10. मंडेला की धरती पर भीम भोई एवं गाँधी जी
  15. 11. एक किताब का जादुई स्पर्श
  16. 12. गाँधीजी के तीन अचर्चित ओड़िया अनुयायी
  17. 13. लंडा देहुरी, फ़्रीडा और गाँधीजी
  18. 14. पार्वती गिरि: ‘बाएरी’ से ‘अग्नि-कन्या’
  19. 15. गाँधीजी के आध्यात्मिक शिष्य: विनोबा
  20. 16. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम: विदेशी संग्रामी
  21. 17. अँग्रेज़ पुलिस को पीटने वाली बरगढ़ की सेनानी बहू: देमती देई शबर
  22. 18. ‘विद्रोही घाटी' के सेनानी चन्द्रशेखर बेहेरा के घर गाँधी जी का रात्रि प्रवास
  23. 19. रग-रग में शौर्य:गाँधीजी के पैदल सैनिक और ग्यारह मूर्तियाँ     
  24. 20. पल-दाढ़भाव और आमको-सिमको नरसंहार: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक अनन्य घटना
  25. 21. “राजकुमार क़ानून” और परिपक्व भारतीय लोकतंत्र
  26. 22. गंगाधर की “भारती भावना“: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सारस्वत आलेख
  27. 23 अंतिम जहलिया: जुहार
क्रमशः

लेखक की पुस्तकें

  1. भिक्षुणी
  2. गाँधी: महात्मा एवं सत्यधर्मी
  3. त्रेता: एक सम्यक मूल्यांकन 
  4. स्मृतियों में हार्वर्ड
  5. अंधा कवि

लेखक की अनूदित पुस्तकें

  1. अदिति की आत्मकथा
  2. पिताओं और पुत्रों की
  3. नंदिनी साहू की चुनिंदा कहानियाँ

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

बात-चीत

साहित्यिक आलेख

ऐतिहासिक

कार्यक्रम रिपोर्ट

अनूदित कहानी

अनूदित कविता

यात्रा-संस्मरण

रिपोर्ताज

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

विशेषांक में