अनहद नाद
काव्य साहित्य | कविता डॉ. ममता पंत15 Feb 2023 (अंक: 223, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
कितना प्यारा शब्द है ना प्यार!
जो एक पल की हँसी देकर
छोड़ देता है तड़पने को पूरी ज़िन्दगी . . .
पाना चाहते हैं जिसे सब
मैंने उसे महसूस किया बस
कोशिशें जारी हैं उसे भी मिटाने की अब
क्योंकि उनके अनुसार
मुझे जीना है . . .
हाँ जीना है!
तिलांजलि दे उसे
उसकी यादों को
जो सहारा हैं जीने की
जिन्हें देखकर महसूस कर
जी पाई हूँ अब तक
प्रवाहित कर उन्हें
मुक्त करना है उसे ख़ुद से
क्योंकि जीना है मुझे . . .
हाँ प्रवाहित!
निर्जीव चीज़ों को
जिन्होंने बनाए रखा सजीव मुझे
जो जीने का हैं सम्बल
जिन्हें देख
तड़पती, बिलखती और सँभलती मैं . . .
बढ़ पाई पथरीली राहों पर
अब उन्हें ही प्रवाहित कर
बढ़ना है जीवन-पथ पर आगे और आगे!
जहाँ से लौट पाना नामुमकिन हो . . .
हाँ लौट पाना!
पर ये नहीं बता पाया कोई
कि जो सजीव है अंतस में
निरंतर प्रवाहमय साँसों में
बजता है जो नित
अनहद नाद बन
उसे कैसे प्रवाहित करे कोई!
क्या आत्मयज्ञ की पुनीत ज्वाला
प्रवाहित हो सकती है स्रोतस्विनी में?
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
पुस्तक समीक्षा
कविता
- अंतस् का रावण!
- अधूरी औरतें!
- अनहद नाद
- अराध देव रुष्ट हो गये!
- करती हूँ रिजैक्ट तुम्हें . . .
- कैसा होगा यह साल
- खोखले दावे
- घुटन
- ताकि ख़त्म हो सके . . .
- दंश जाति-भेद का
- दिवास्वप्न
- दुत्कार
- दो क़दम भागीदारी के
- नव सृष्टि आधार
- नियंत्रण नियति पर
- पथरीला वुजूद
- प्रेम, हक़ और प्रपंचनाएँ!
- फड़फड़ाता मौन!
- बंदिनी!
- रिश्ते बुलबुले से!
- विडम्बना कैसी ये!
- सँकरा आसमान
- संघर्ष
- सहारा
- सिंदूरी प्रेम
- सीरत उसकी
- हिंदी दिवस
- ख़बरदार
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं