अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अंतस् का रावण! 

“असत्य पर सत्य की विजय। 
अधर्म पर धर्म की विजय। 
अंधकार पर प्रकाश की विजय। 
बुराई पर अच्छाई की विजय . . .”
 
आज रावण जलेगा फिर
दशहरा मनेगा धूम से
फिर दौर चलेगा आतिशबाज़ियों का
ढोल-नगाड़ों का
कि रावण जलेगा फिर
पर कब जलेगा
रावण अंतस् का
जलेंगे कब
मन के विकार
स्वतंत्र हो घूमेंगी कब
सियाएं गलियों में बेफ़िक्र 
पूछती है सिया बारंबार! 
 
पुतला दशानन का
जलना ही था
सो जल गया
आसान था जलना
पुतला ही तो था! 
क्या होगा इतना आसान कभी
जलना कुंठाओं का
षड्यंत्रकारियों का
पापियों का! 
पूछती है सिया बारंबार! 
 
फिर हुई है शिकार
एक नाबालिग 
क्रूर नज़रों की
जगी है फिर
दमित इच्छा 
आततायी की
जिसका दोष मढ़ दिया
बच्ची पर ही
तंज़ कसे जा रहे
कपड़ों पर
कब तलक
होगी मजबूर 
देने को अग्नि परीक्षाएँ! 
माथा पीट रही सिया बारंबार
 
पूछ रही रोती-बिलखती
क्या देखा बच्ची में
जो चमक गई कुदृष्टि तेरी
क्यों न देख पाई नज़र
झलक अपनी बेटी की उसमें 
हे अनाचारी! 
अत्याचारी! 
दुराचारी! 
व्यभिचारी आक्रांता! 
 
सहसा होता है अट्टाहास! 
सिया भयभीत-सी
देखती है अपलक
चहुँ दिशाओं में
रावण ही रावण
अनगिनत! 
हाहाहाहाहा . . .
 
मुझे जलाना आसान नहीं
मेरे असंख्य रक्तबीज
जो छितर गये हैं 
सृष्टि पर
कौन जलायेगा उन्हें? 
हाहाहाहाहा . . .
 
मैं तो विराजमान
मन-मस्तिष्क पर
करते रहो
जलाने का अभिनय नित
मैं छोड़ गया हूँ
असंख्य दशानन
सृष्टि के गर्भ में! 
 
होती ही रहेंगी
अनगिनत सियाएँ
अपमानित, अपहृत . . . 
राम तिहारे
कर पाएँगे कुछ? 
रक्षा तुम्हारे स्वाभिमान की! 
क्या कर पाए थे? 
कसौटी में खरी उतरने को
जनमानस की! 
भिजवा दिया वन को 
अर्द्धरात्रि में
गर्भवती थी ना तुम! 
हाहाहाहाहा . . .! 
 
सिया विवश है सोचने को बारंबार! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

Harshita Bohra 2023/10/10 10:31 AM

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति हैं मैम, आप हमारी प्रेणना की स्रोत हैं।

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

पुस्तक समीक्षा

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं