फड़फड़ाता मौन!
काव्य साहित्य | कविता डॉ. ममता पंत1 Sep 2023 (अंक: 236, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
मौन का आगमन
ऐसे ही न था
जीवन के थपेड़ों ने
बना दिया था समझदार
इतना कि चुप रहना सीख लिया
औ' कब मौन ने आकर जकड़ा
पता ही न चला
वैसे ही जैसे
जकड़ा था प्रेम जाल ने
जिससे आज तक
नहीं निकल पाए
खिल उठा था चेहरा
जिरेनियम सा
ख़्वाबों के पर लगा
उड़ने लगी आसमान में . . .
आसमान!
सँकरा ही रहा
स्त्रियों के लिए
नहीं मिल पाई जगह कभी
उनके परों को फ़ैलाने की
स्वप्न का सब्ज़-बाग़
होता रहा धराशाई
अधकटे पंखों वाली बुलबुल सा!
फड़फड़ाता रहा मौन
अंदर ही अंदर . . .
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
पुस्तक समीक्षा
कविता
- अंतस् का रावण!
- अधूरी औरतें!
- अनहद नाद
- अराध देव रुष्ट हो गये!
- करती हूँ रिजैक्ट तुम्हें . . .
- कैसा होगा यह साल
- खोखले दावे
- घुटन
- ताकि ख़त्म हो सके . . .
- दंश जाति-भेद का
- दिवास्वप्न
- दुत्कार
- दो क़दम भागीदारी के
- नव सृष्टि आधार
- नियंत्रण नियति पर
- पथरीला वुजूद
- प्रेम, हक़ और प्रपंचनाएँ!
- फड़फड़ाता मौन!
- बंदिनी!
- रिश्ते बुलबुले से!
- विडम्बना कैसी ये!
- सँकरा आसमान
- संघर्ष
- सहारा
- सिंदूरी प्रेम
- सीरत उसकी
- हिंदी दिवस
- ख़बरदार
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं