सीरत उसकी
काव्य साहित्य | कविता डॉ. ममता पंत1 Sep 2023 (अंक: 236, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
उसकी सूरत ही नहीं
सीरत भी होती है सुंदर
जिसे देखने को ज़रूरी है
सुंदर मन का होना
मान-मर्यादा के ख़ातिर
बँध जाती
अनजाने बँधन में
निभाती ताउम्र
देर से आने पर
पूछती है सवाल
सवाल!
जो शक नहीं
होती है चिंता
ज़बाब नहीं मिलता
मिलती है तो सिर्फ़ लताड़
निभाती है फिर भी
आँसुओं को छुपाकर
निभाना ही होता है
वह जानती है
रिश्ते निभाना
हालातों से कर समझौता
बनती है हमसफ़र
धोखा पाने पर
सिसकती है अकेले
नहीं फेंकती तेज़ाब उस पर
धागा बाँध मन्नत का
ख़ुशी ही माँगती
उसकी हर पहर
बाँधती नहीं बँधनों से
रखती है आज़ाद
जानती है वह
कि बँधा हुआ रिश्ता
चला जाएगा
इक दिन छोड़कर
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
पुस्तक समीक्षा
कविता
- अंतस् का रावण!
- अधूरी औरतें!
- अनहद नाद
- अराध देव रुष्ट हो गये!
- करती हूँ रिजैक्ट तुम्हें . . .
- कैसा होगा यह साल
- खोखले दावे
- घुटन
- ताकि ख़त्म हो सके . . .
- दंश जाति-भेद का
- दिवास्वप्न
- दुत्कार
- दो क़दम भागीदारी के
- नव सृष्टि आधार
- नियंत्रण नियति पर
- पथरीला वुजूद
- प्रेम, हक़ और प्रपंचनाएँ!
- फड़फड़ाता मौन!
- बंदिनी!
- रिश्ते बुलबुले से!
- विडम्बना कैसी ये!
- सँकरा आसमान
- संघर्ष
- सहारा
- सिंदूरी प्रेम
- सीरत उसकी
- हिंदी दिवस
- ख़बरदार
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं