हिंदी दिवस
काव्य साहित्य | कविता डॉ. ममता पंत15 Jan 2023 (अंक: 221, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
हिंदी
लहरा रही परचम
विश्व भर में
पर घर के
किसी एक कोने में
आज भी दुबकी
सिसक रही
विवश है जीने को
दोहरा जीवन
जैसे जीती है
एक स्त्री
किया जाता है महिमामंडन
“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता”
लेकिन मिला है उसे भी
घर का मलिन कोना ही
मार दी जाती है गर्भ में
बच गयी तो
होती है विकृत चक्षुओं का शिकार
वे पूजी भी जाती है
“नवरात्रों में”
वैसे ही जैसे
सितंबर में
पूजी जाती है हिंदी
पखवाड़ों में
वे करती है निरंतर संघर्ष
आत्मरक्षा
अस्मिता
औ'अस्तित्व हेतु
जो जारी है अद्यतन . . .।
एक देश एक भाषा का सवाल?
हल न कर पाए हम
जबकि हिंदी
करती चली है आत्मसात सब
जैसे करती हैं नदियाँ
औ' बहती हैं निरंतर अपनी रौ में
वैसे ही
बह रही हिंदी
विश्व में
उसकी ताक़त
मान रही दुनिया
पर अपने ही घर में
आज भी उपेक्षित
मिला नहीं सम्मान!
जिसकी अधिकारिणी थी।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
पुस्तक समीक्षा
कविता
- अंतस् का रावण!
- अधूरी औरतें!
- अनहद नाद
- अराध देव रुष्ट हो गये!
- करती हूँ रिजैक्ट तुम्हें . . .
- कैसा होगा यह साल
- खोखले दावे
- घुटन
- ताकि ख़त्म हो सके . . .
- दंश जाति-भेद का
- दिवास्वप्न
- दुत्कार
- दो क़दम भागीदारी के
- नव सृष्टि आधार
- नियंत्रण नियति पर
- पथरीला वुजूद
- प्रेम, हक़ और प्रपंचनाएँ!
- फड़फड़ाता मौन!
- बंदिनी!
- रिश्ते बुलबुले से!
- विडम्बना कैसी ये!
- सँकरा आसमान
- संघर्ष
- सहारा
- सिंदूरी प्रेम
- सीरत उसकी
- हिंदी दिवस
- ख़बरदार
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं