सरकार तुम्हारी जय होवे
हास्य-व्यंग्य | हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी संजीव शुक्ल1 Jan 2022 (अंक: 196, प्रथम, 2022 में प्रकाशित)
अरे भाई उनको कबीर होने के मायने न बताओ। वह पानी पर नहीं चढ़ने वाले। एक बार तो चिकना घड़ा भी उनकी फिसलन देख के पानी माँग जाए। वैसे किसी से ऐसी उम्मीद रखना भी ठीक नहीं।
भाई कबीर तो कबीर हैं।
और फिर वह सस्ता ज़माना था, तिस पर कोई कम्पटीशन भी नहीं था। आज के ज़माने में जुलाहागिरी से पेट पालने के तो ख़्वाब भूल ही जाइये। तब खरी-खरी कहने वाले को पागल समझ सरकार लोग मुआफ़ कर देते थे। आज कह के देखिये न चार-चार एफ़आईआर हो जाय तो कहिये।
तो भाईसाब ज़माने के हिसाब से हैं। उनका कहना है कि अब संतन को ही सीकरी में काम है। जब तक एक किताब लिखने में समय ज़ाया करेंगे उतने में तो दस गणेशपरिक्रमा करके बीस गुना पुण्य बटोर लेंगे। वे दरख़्तों के लचीलेपन के क़ायल हैं, सो वे भी उन पेड़ों की तरह सदा हरे-भरे रहते हैं। वे सत्ता की तरफ़ उठने वाली हर उँगली को तोड़ देना चाहते हैं। सत्ता के ख़िलाफ़ उठने वाले हर आंदोलन में विघटनकारी तत्त्वों की सूत्रबद्धता की कल्पना कर प्रचारित करने की महती भूमिका उन्हीं के कंधों पर है।
भई! सही बात है, कबीर की कबीर जाने। वो उद्भट विद्वान थे। वह नॉनस्टॉप लिखने वालों में से थे। पता नहीं कितने तो दोहे लिख मारे हैं कबीर साहब ने। संत प्रकृति के थे वे। आत्मविज्ञापन से कोसों दूर थे। उनको छपने की चिंता नहीं ही होगी, क्योंकि उनको पता था कि अगर ये न छपा तो छपेगा क्या? और ये छापेंगे नहीं तो जाएँगे कहाँ? अच्छा इसके बाद अगर मान लिया कि नहीं ही छापेंगे तो उन पर क्या फ़र्क़ पड़ता?
अब अगर बड़े लोगों की तरह ये भाईसाब भी तुलसी, सूर, कबीर बनने की सोंचे, तब तो आम आदमी की मौत मारे जाएँगे और वह भी असमय! वो ऐसी मौत मरना नहीं चाहते। अरे समाधि पर कोई अगरबत्ती न जलाए तो कोई बात नहीं कम से कम कुत्ते तो न करें कुछ उस पर। क्योंकि वो तो पैदा होते ही सुनते आए हैं कि 'मौत वही जो दुनिया देखे, घुट-घुटकर यूँ मरना क्या'!
इसलिए शान से तभी मरा जा सकता है जब नाम होगा और नाम तब होगा, जब लोग जानेंगे और जानेंगे तब, जब पुरस्कृत होंगे और पुरस्कृत तब होंगे, जब कहीं छपेंगे और छपेंगे तब, जब वंदना के गीत गाएँगे!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
60 साल का नौजवान
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | समीक्षा तैलंगरामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…
(ब)जट : यमला पगला दीवाना
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | अमित शर्माप्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- अजब-ग़ज़ब निर्णय
- अपडेटेड रावण
- अपराध दर अपराध
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाया जाए
- आत्मसाक्षात्कार का ट्रेंड
- इस हरे-भरे देश में चारे की कमी नहीं है, चाहे कोई कितना भी चरे
- उनको अखरता है रावण का जलना
- उनको समर्पित
- उम्मीदों के अपने दुःख
- एक अदद पुरस्कार की ज़रूरत
- एक पाती पत्रकार भाई के नाम
- एक लिहाज़ ही है जो लिहाज़ है
- और बेताल उड़नछू हो गया
- कविता में भारी उछाल पर पढ़ने और सुनने वालों का भीषण अकाल
- कश्मीर फ़ाइल की फ़ाइल
- काँइयाँ मेज़बान
- कालीन का जनतंत्रीकरण
- गर्व की वजह
- गर्व की वजहें
- गालियाँ अहिंसा तो नहीं, पर अहिंसा से कम भी नहीं
- चुनावी कुकरहाव
- चुप्पियों के बोल
- चेले जो गुरु निकले
- दशहरा पर पंडित रामदीन की अपील
- दीवारों की अहमियत
- धर्म ख़तरे में है
- धर्म ख़तरे में है
- नासमझ मजदूर
- नेताजी भावुक हुए
- पुल गिर गया . . .
- पुलिया के सौंदर्य के सम्मोहन के आगे बेचारे पुल की क्या बिसात!!!
- बजट की समझ
- मंत्री जी की चुप्पी
- यक्ष और राजनीतिक विश्लेषक
- यह वर्ष हमें स्वीकार नहीं
- यू टर्न
- राजनीति के नमूने
- रावण की लोकप्रियता
- वे और उनका नारीवाद
- शर्म से मौत
- सरकार तुम्हारी जय होवे
- सहयोग को लांछित करने से बाज़ आइए
- सोशल मीडिया और रचना का क्रियाकरम
- हम फिर शर्मसार हुए
- होनहार युवराज
- ख़ुशियाँ अपनी-अपनी
लघुकथा
ऐतिहासिक
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं