अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गर्व की वजहें

 

घर से निकलते ही, आज सुबह सुरेश का लड़का मिल गया। कहने लगा कि आज तो गजबै हो गया अंकल जी। 

मैंने कहा कि क्या हुआ, बड़े प्रसन्न दिख रहे हो। प्रत्युत्तर में उसने दाहिनी तरफ़ झुकते हुए पान की लंबी पीक उड़ेली। मैं जल्दी से पीछे हटा ताकि पैजामे को पीकरंजित होने से बचा सकूँ, पर कुछ न कुछ छीटें पड़ ही गईं। मन खिन्न हुआ पर लिहाज़ में कुछ कह न सका। अपनी मौखिक गतिविधि को संपन्न कर उसने कहा कि अंकल आप जाने नहीं? 

मैंने कहा, “क्या हुआ?” अब मैं भी बेचैन हुआ। फिर अपने पूर्वानुमान के आधार पर सब कुछ जानने के अंदाज़ में कहा कि हाँ वो रामलोटन का लड़का अब घरवालों की बात मान शादी करने को राज़ी हो गया है। कल मैंने उसको बिठाके क़ायदे से समझाया था। मानना ही था उसे। मैंने अपनी समझाइश की अहमियत जताई। 

वह तुरंत मुँह बिचकाते हुए कहा कि अरे वो नहीं। आप भी अंकल इन घरेलू बातों में उलझे रहते हैं। मैं अपनी संकीर्णता पर शरमाया, लेकिन तुरंत ही ख़ुद को सँभाल ऊँची जानकारी देते हुए बताया कि अच्छा तुम मानमर्दन सिंह की बात कर रहे हो, हाँ अब वे समाजवादी नहीं रहे। उन्होंने चुनाव में अपना नामांकन वापस ले पार्टी बदल ली है। 

“अरे नहीं अंकल आप भी कहाँ . . .” कहकर वह फिर एक बार झुका। मैंने झट से दूरी बनाई और ख़ुद को सफलतापूर्वक उसकी छींटाकशी से बचा ले गया। इस उमर में ख़ुद की फ़ुर्ती पर नाज़ हुआ। 

“जो सत्तर सालों में नहीं हुआ, वह आज हुआ,” उसने फुल कांफिडेंस के साथ कहा। 

“ऐसा क्या हो गया भाई?” 

उसने कहा कि अंकल सत्तर सालों में आज पहली बार कविता और शायरी को संवैधानिक जगह मिली। मेरी कुछ भी समझ में नहीं आया। 

मैंने पूछा, “वह कैसे।”

उसने कहा, “आपने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी?” 

मैंने न के भाव से खोपड़ी हिलाई। 

उसने कहा, “जाइए तब आपने क्या देखा? अरे अभी अपने निर्वाचन आयुक्त ने सवाल का जवाब एक शेर से देकर पत्रकारों का मुँह बंद कर दिया। तो अब आपै बताइए कि शायरी को संवैधानिक स्थान मिला कि नहीं?यह पहली बार हुआ है। गर्व से सीना चौड़ा हो गया। यह राष्ट्रवादी सोच के कारण सम्भव हुआ। जब ऊपर राष्ट्रवादी सोच होती है, तो हर क्षेत्र में ऐसे ही गर्व करने की वजहें बनती हैं।” 

“मगर उनको पत्रकारों के सवालों का जवाब तथ्यों के आधार पर देना चाहिए था,” मैंने टोका। 

“अरे नहीं अंकल आप समझे नहीं, वह जवाब ही तो था!” 

अब मेरे पास सहमति देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

लघुकथा

ऐतिहासिक

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं