ताल ठोंकता अमलतास
काव्य साहित्य | कविता रामदयाल रोहज15 Jul 2019
सूर्य की क्रोधाग्नि में
सर, नदियों का जल जल रहा
मर रहे प्यासे हिरण
पत्थर भी परुष पिघल रहा
लू के थापों से मूर्छित
हारा खिन्न विपिन है खड़ा हुआ
पर ताल ठोंकता अमलतास
मल्ल सा दंगल में अड़ा हुआ
देख बड़ी बाधाओं को
यह सैनिक कब घबराता है
जितने ही संकट आते हैं
उतना ही खिलता जाता है
पीले वस्त्र पहन लिए
तपसी सा ध्यान लगाता है
मरुथल तपभूमि बनी हुई
जीवन का अलख जगाता है
पाग बाँध ली फूलों की
चंवरी पर सजकर आता है
मधुर इशारों से, दुल्हन
वर्षा को पास बुलाता है।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अचला सुन्दरी
- गर्मी की चुड़ैल
- चाँद का जादू
- छोटा सा गाँव हमारा
- तलवार थाम बादल आया
- ताल ठोंकता अमलतास
- थार का सैनिक
- धनुष गगन में टाँग दिया
- नाचे बिजली गाते घन
- नीली छतरी वाली
- पर्वत
- पर्वत की ज़ुबानी
- पाँच बज गये
- पानी
- पैर व चप्पलें
- प्यासी धरती प्यासे लोग
- बरसात के बाद
- रोहिड़ा के फूल
- वसंत
- सच्चा साधक
- साहित्य
- स्वर्ण टीले
- हवन करता जेष्ठ
- हिम्मत की क़ीमत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}