अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बेइंतहा प्यार

डीएम ऑफ़िस से आने के बाद से ही दीपमाला बहुत दुखी और परेशान थी। वह आईने के सामने खड़ी होकर अपने ढलते यौवन और मुरझाए सौंदर्य को देखकर बेतहाशा रोए जा रही थी। ऐसा लग रहा था मानो वह आईने से कह रही हो कि तुम भी लोगों की तरह झूठे हो। आज तक मुझे सिर्फ़ झूठ दिखाते रहे। कभी सच देखने ही नहीं दिया। 

उसने रात का खाना भी नहीं खाया। पति और दोनों बच्चे खाना खाकर सो चुके थे। लेकिन उसे नींद नहीं आ रही थी। 

दीपमाला की शादी को पंद्रह वर्ष हो चुके थे। पति और दोनों बच्चों के साथ उसका जीवन अब तक सुखपूर्वक ही व्यतीत हुआ था। 

जी भर कर रो लेने के बाद वह अपने बेडरूम में आई। वहाँ उसने सोए हुए अपने पति को ग़ौर से देखा। आज पहली बार उसका पति उसे काला-कलूटा, बेडौल शरीर वाला कुरूप व्यक्ति दिख रहा था। दीपमाला की बेचैनी बढ़ती जा रही थी। 

रुद्रव्रत। यही नाम था उसका। जिसे आज डीएम चेंबर में देखने के बाद से दीपमाला को सिर्फ़ सच दिख रहा था। 

एक समय था, जब दीपमाला रूद्रव्रत से बेइंतहा मोहब्बत करती थी। रूद्रव्रत से उसकी पहली मुलाक़ात आज से क़रीब अठारह साल पहले  कॉलेज में हुई थी। मुस्कुराता चेहरा, गठीला बदन, शरारती आँखें। कॉलेज की लड़कियाँ उसे सलमान कहकर पुकारती थीं। उसे देखते ही दीपमाला को पहली नज़र वाला प्यार हो गया था। यूँ तो कॉलेज की सभी लड़कियाँ अपने सलमान की ऐश्वर्या बनने की कोशिश में लगी हुई थीं। लेकिन दीपमाला बाज़ी मार गई। 

तीन वर्षों तक दीपमाला रूद्रव्रत के प्रेम की डोर से बँधी रही। लेकिन, कॉलेज की पढ़ाई ख़त्म होते-होते उसे लगने लगा कि सुखी जीवन सिर्फ़ प्रेम से प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने ख़ुद को इस प्रेम रूपी डोर से मुक्त कर लिया और एक धनाढ्य व्यवसायी से शादी कर ली। 

वो कहते हैं ना, कि अतीत से कभी पीछा नहीं छूटता। आज दीपमाला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। 

अगले हफ्ते दीपमाला के बड़े बेटे का जन्मदिन था और वह इस बार ज़िले की नई ज़िलाधिकारी को भी इस ख़ुशी के मौक़े पर आमंत्रित करना चाहती थी। इसलिए उन्हें आमंत्रित करने के लिए वह अपने पति के संग डीएम ऑफ़िस गई थी। कुछ देर अतिथि कक्ष में इंतज़ार करने के बाद जब वह डीएम के चेंबर में दाख़िल हुई तो अप्सरा जैसी ख़ूबसूरत ज़िलाधिकारी को देखकर वह दंग रह गई। उसने सोचा- शायद 'ब्यूटी विद ब्रेन' इसी को कहते हैं। अपने आने का कारण दीपमाला डीएम साहिबा से बता ही रही थी तभी एक शख़्स क़रीब पाँच साल के एक बच्चे के साथ बिना इज़ाज़त डीएम के चेंबर में दाख़िल हो गया। जिसे देखते ही डीएम साहिबा अपनी कुर्सी से उठकर खड़ी हो गईं और उस बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया। 

वह व्यक्ति डीएम साहिबा से मुख़ातिब होते हुए बोला - "आर्जव आज बहुत ज़िद करने लगा कि मम्मी से मिलना है। इसलिए लाना पड़ा।" 

"कोई बात नहीं," डीएम साहिबा ने कहा। 

"चलो आर्जव, अब चलते हैं। मम्मी को अपना काम करने दो।" 

"ओके पापा, लेट्स गो। बाय मम्मी," यह कहते हुए वह बच्चा उस व्यक्ति के साथ वहाँ से चला गया। 

उस शख़्स को, बच्चे को और डीएम साहिबा को देखने के बाद दीपमाला के दिमाग़ ने काम करना लगभग बंद कर दिया था। 

वह शख़्स और कोई नहीं बल्कि रुद्रव्रत था। आज भी वह हू-ब-हू वैसा ही दिखता था, जैसा दीपमाला ने उसे कॉलेज में पहली बार देखा था। 

ख़ुद को सँभालते हुए दीपमाला ने डीएम साहिबा की ओर मुख़ातिब होते हुए कहा - "अगर आप बुरा ना मानें तो एक बात पूछूँ?" 

"हाँ, पूछिए," डीएम साहिबा ने कहा। 

"आपके पति क्या करते हैं?" 

"मुझसे बेइंतहा प्यार," डीएम साहिबा ने मुस्कुराते हुए कहा।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

बाल साहित्य कविता

लघुकथा

कहानी

गीत-नवगीत

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं