मृत्यु कलिका-सॉनेट 2
काव्य साहित्य | कविता अनिमा दास15 Nov 2023 (अंक: 241, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
उत्सव मृत्यु का है . . . उत्साह है देह-दाह का
रम्य लगता है यह क्षण . . है चतुर्दिक सुगंधित
घृत में काष्ठ . . काष्ठ में अग्नि . . अग्नि में काया
है शून्यमंडल अद्य वाष्पित-व्यथा से पूर्ण पूरित।
अंश-अंश मृदा में . . . मृदा के तत्त्व में होकर लीन
होगी निश्चिंत ये समग्र क्लांति भ्रान्ति व अनंती
जैसे मदमयी अप्सरा सी प्रणय क्रीड़ा में तल्लीन
जैसे सिंधु गर्भ में होती समर्पित अतृप्त स्रोतवती।
हाः! मृत्यु गीत में शाश्वत लालित्य . . है आत्मलोप
अंतरिक्षीय मौनता में लुप्त हो चला वर्तमान
हृद में न प्रश्न कोई हा! हा! न प्रतिवाद न प्रत्यारोप
केवल सौम्य . . शीकर सा . . शीतल अनंत प्रतिभान।
मेरी मृत्यु कलिका अद्य हुई . . नवयौवना दामिनी
महायात्रा के महापर्व में नृत्यरता कमनीय कामिनी॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- उक्त-अनुक्त
- कलंक भी है सौंदर्य
- कलंक भी है सौंदर्य
- क्षण भर वसंत
- नर्तकी
- नारी मैं: तू नारायणी
- पद्म प्रतिमा
- पीड़ा पर्व (सॉनेट 23)
- प्रश्न
- प्रेम पर्व (सॉनेट-26)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-30)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-38)
- मनोकामना
- मुक्ति (सॉनेट)
- मृत्यु कलिका
- मृत्यु कलिका (सॉनेट-23)
- मृत्यु कलिका – 01
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 1
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 2
- मेघ मल्हार
- मोहनीय प्रेम
- वर्षा
- व्यथा का शृंगार
- व्यथित भारती
- व्याकरण
- स्त्री का स्वर
- स्वतंत्रता
- स्वप्नकुमारी
- हंसदेह
ऐतिहासिक
पुस्तक समीक्षा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं