मृत्यु कलिका – 01
काव्य साहित्य | कविता अनिमा दास15 Oct 2024 (अंक: 263, द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)
(सॉनेट-28)
नहीं करती शोक अभिव्यक्त कभी
रहते मौन मन के जितने क्षत सभी
देता है आमत्रंण यह अंतिम समय
आओ! शीघ्र करो देह का विलय।
नभ है निर्मेघ . . आज पथ है प्रथित
शिशिर शीकर से विग्रह है प्लावित
क्रंदन नहीं ये . . . हैं मोहमुक्त श्लोक
ऐ मधुक्षरा! त्याग रही हूँ . . . भूलोक।
त्याग रही . . यंत्रणाओं का कारागृह
स्वर्णिम मृग से आत्मा हुई निस्पृह
छाई है मंदिमा अब मेरी काया पर
एकत्रित हो रहें अश्रुजल लिए कर।
ऐ मृत्यु कलिका! शेष है इच्छा एक
ऋणमुक्त कर मुझे, दे पुष्प अनेक।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
साहित्यिक आलेख
कविता
- उक्त-अनुक्त
- कलंक भी है सौंदर्य
- कलंक भी है सौंदर्य
- क्षण भर वसंत
- नर्तकी
- नारी मैं: तू नारायणी
- पद्म प्रतिमा
- पीड़ा पर्व (सॉनेट 23)
- प्रश्न
- प्रेम पर्व (सॉनेट-26)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-30)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-38)
- मनोकामना
- मुक्ति (सॉनेट)
- मृत्यु कलिका
- मृत्यु कलिका (सॉनेट-23)
- मृत्यु कलिका – 01
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 1
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 2
- मेघ मल्हार
- मोहनीय प्रेम
- वर्षा
- व्यथा का शृंगार
- व्यथित भारती
- व्याकरण
- स्त्री का स्वर
- स्वतंत्रता
- स्वप्नकुमारी
- हंसदेह
ऐतिहासिक
पुस्तक समीक्षा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं