मृत्यु कलिका
काव्य साहित्य | कविता अनिमा दास1 Jul 2023 (अंक: 232, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
(सॉनेट)
मैं अर्ध रात्रि की मौनता में रुदन करती हूँ
ऊषा की कोमल किरणों में अश्रु भरती हूँ
सिराओं को दैहिक उत्ताप से कर वाष्पित
विस्मृत करती हूँ अनेक शब्द अपरिचित।
सरिसृप सा जीवन चलता रहा मंदर पर्यंत
रौद्र में जर्जर . . . श्रावण में बहा नीर अत्यंत
अस्त होता रहा नित्य परिवाद में वह स्वप्न
जो दृगंबु में झर गया, शेष था प्रथित प्रश्न।
निरुत्तर समाधि के पुष्प भी युगों से नीरव
कौन कहेगा कथा इनकी . . . क्या था जनरव
मैं भी मौन हो जाऊँगी . . . मौन होगा विषाद
कल न होगा ऐ, मृत्यु कलिका! यह दुर्वाद।
आ, लेकर आ! मृत्यु कलिका संध्या प्रदीप
तू भी रहेगी शृंगार में . . . मैं भी रहूँगी समीप।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- उक्त-अनुक्त
- कलंक भी है सौंदर्य
- कलंक भी है सौंदर्य
- नर्तकी
- नारी मैं: तू नारायणी
- पद्म प्रतिमा
- पीड़ा पर्व (सॉनेट 23)
- प्रश्न
- प्रेम पर्व (सॉनेट-26)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-30)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-38)
- मनोकामना
- मुक्ति (सॉनेट)
- मृत्यु कलिका
- मृत्यु कलिका (सॉनेट-23)
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 1
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 2
- मेघ मल्हार
- वर्षा
- व्यथा का शृंगार
- व्यथित भारती
- व्याकरण
- स्त्री का स्वर
- स्वतंत्रता
- हंसदेह
पुस्तक समीक्षा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं