अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सामाजिक चेतना संपन्न एवं सोद्देश्य लघुकथाएँ-डॉ. रमा द्विवेदी कृत ‘मैं द्रौपदी नहीं हूँ’ 

समीक्षित पुस्तक: मैं द्रौपदी नहीं हूँ (लघुकथा संग्रह)
रचनाकार: डॉ रमा द्विवेदी 
प्रथम संस्करण: 2023
प्रकाशक: शब्दांकुर प्रकाशन, नई दिल्ली 
मूल्य: ₹250/$15.00 (हार्ड कवर); ₹200/$12.00 (पेपरबैक)
पुस्तक खरीदने का लिंक:
https://www.amazon.in/dp/B0BN39MXMS?ref=myi_title_dp

डॉ. रमा द्विवेदी हैदराबाद के हिंदी जगत में एक सुमधुर स्वर की धनी कवयित्री के रूप में सुचर्चित और लोकप्रिय हैं। उनके सुरम्य गीत हर पीढ़ी के काव्य-रसिकों को पसंद आते हैं। लेकिन उनका रचना संसार केवल कविता तक सीमित नहीं है। वे पुस्तक समीक्षा और कथा-कहानी भी उसी तरह डूब कर लिखती हैं जिस तरह गीत, दोहे, मुक्तक और हाइकु। इसका जीवंत प्रमाण है उनका गत दिनों प्रकाशित लघुकथा संकलन “मैं द्रौपदी नहीं हूँ”।

संकलन की शीर्ष कथा ‘मैं द्रौपदी नहीं हूँ’ में भारतीय समाज में प्रचलित घरेलू हिंसा की विकृति और स्त्री की विवशता को दर्शाया गया है। घर की शान्ति और एकजुटता के नाम पर बहुओं के उत्पीड़न की यह कहानी आज भी बहुत से घरों में दोहराई जाती है। अकेली पड़ने पर बहुत बार बहुएँ इस उत्पीड़न के समक्ष या तो झुक जाती हैं या टूट जाती हैं। लेकिन रमा द्विवेदी की कथानायिका अपने पति के दब्बूपन और देवर की उद्दंडता दोनों का प्रतिकार करती है तथा ख़ुद को द्वापर की द्रौपदी जैसी भाइयों में बँट जाने वाली वस्तु नहीं बनने देती। कथा का अंत खुला हुआ है क्योंकि यह कल्पना पाठक पर छोड़ दी गई है कि आत्मसम्मान की रक्षा पर उतारू बहू के साथ दक़ियानूसी परिवार और पुरुषवादी समाज आगे क्या सुलूक करेगा! इस लिहाज़ से यह लघुकथा किसी दीर्घकथा की प्रस्तावना भी कही जा सकती है। 

इतिवृत्तात्मकता और उपदेशात्मकता को लघुकथा लेखन की चुनौती कहा जा सकता है। यह चुनौती कथाकार रमा द्विवेदी के सामने भी बार-बार उपस्थित होती है। इसका मुक़ाबला करने के लिए वे संक्षेप और संवाद का रास्ता अपनाती हैं। इसमें उन्हें कितनी सफलता मिल पाई है, इस बारे में मतभेद हो सकता है। लेकिन ‘चैलेंज’ इसका अच्छा उदाहरण है जिसमें लेखिका ने सोशल मीडिया के ख़तरों के बारे में पाठकों को आगाह किया है। ‘चुंबक-सा आकर्षण’ में भी फ़ेसबुक के आभासी मोह जाल में फँसने से बचने की सीख देने के लिए ऐसे ही संवाद की अवतारणा की गई है। अन्यत्र ‘धारणा’ में यात्रियों के संवाद के माध्यम से लेखिका ने अपनी यह धारणा स्थापित की है कि उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का गढ़ है और दक्षिण भारत, उसमें भी हैदराबाद, में सुकून ही सुकून है क्योंकि यहाँ राजनीतिक व्यवस्था उत्तर से बेहतर है। (यह बात अलग है कि इसी हैदराबाद में विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन राजनीतिक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर होते देखा गया है!) ऐसे सरलीकरणों से बचा जाना चाहिए, वरना उन बयानों की तरफ़ शायद ही उँगली उठाई जा सके जिनमें हिंदीभाषियों को गोमूत्र पीने और संडास साफ़ करने वाले कहकर गरियाया जाता है। वैसे भी लघुकथा एक व्यंजना प्रधान विधा है। इस दृष्टि से ‘टैगियासुर’ अवश्य ही रोचक और व्यंजक है। 

इसमें दो राय नहीं कि लघुकथाकार का एक बड़ा प्रयोजन वैयक्तिक और सामाजिक जीवन की विसंगतियों और पाखंड पर चोट करना भी है। लेकिन उसे ध्यान रखना पड़ता है कि लघुकथा भी कथारस की माँग करती है। इसके बावजूद सामाजिक चेतना संपन्न लेखक बहुत बार अपने सामाजिक प्रयोजन की सिद्धि के लिए कथात्मकता की बलि चढ़ाने में भी संकोच नहीं करते। लेखिका रमा द्विवेदी भी रचनाकार के संदेश को कला से ऊपर मानती हैं। ‘प्री वेडिंग शूट’ में इसीलिए वे कथाकार पर समाज सुधारक को हावी हो जाने देती हैं। ‘यह कैसी शादी’ में यद्यपि लेखिका ने सोलोगेमी को अमान्य क़रार दिया है, लेकिन बड़े मार्के की यह टिप्पणी भी की है कि प्यार में धोखा खाने से और तलाक़ लेने से तो अच्छा है कि ख़ुद से ही विवाह करो और ख़ुद से ही प्यार करो! 

लेखिका की यह सामाजिक जागरूकता प्रायः सभी लघुकथाओं में झलकती है। कहीं प्रत्यक्ष, तो कहीं प्रच्छन्न। यह हमारे समय की कुरूप सच्चाई है कि अर्थ-पिशाचों से भरे इस स्वार्थी समाज में अनुपयोगी और बोझ बन चुके बूढ़ों के लिए अपने ही बच्चों के घरों में जगह नहीं बची है—दिलों में भी नहीं। ख़ासकर अकेली विधवा माताओं की स्थिति तो बेहद कारुणिक है। ‘माई की ममता’ में ऐसी ही एक माँ की त्रासद गाथा वर्णित है। लेकिन लेखिका माँ के लिए निष्ठुर बेटों को दंडित होते नहीं देखना चाहती और ज़रा सा दबाव पड़ते ही बेटों का हृदय परिवर्तन करा देती है। अब यह आगे की बात है कि इन कृतघ्न बेटों का यह बदला चरित्र कितनी देर टिकता है। कहीं ऐसा न हो कि थाने से निकलते ही वे फिर से कपूत साबित हों! सोचने को मजबूर करती यह लघुकथा काफ़ी संभावनापूर्ण कही जा सकती है। 

कुल मिलाकर, ‘मैं द्रौपदी नहीं हूँ’ सामाजिक चेतना संपन्न तथा सोद्देश्य लघुकथाओं का सुरुचिपूर्ण संकलन है। ये लघुकथाएँ अपनी सहज भाषा और प्रवाहपूर्ण कथन शैली के सहारे पाठक को देर तक बाँधे रखने में सक्षम हैं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

कविता

ललित निबन्ध

दोहे

सांस्कृतिक आलेख

स्मृति लेख

साहित्यिक आलेख

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं