माँ और मेरा बचपन
बाल साहित्य | किशोर साहित्य कविता अनीता श्रीवास्तव1 Jul 2020
बड़ी-बड़ी आँखों वाली थी
सुंदर मुखड़े वाली थी
वो भी क्या दिन थे
जब मेरी माँ परियों सी प्यारी थी।
झूल-झूल जाती बाँहों पर
चुम्बन पा जाती गालों पर
वो भी क्या दिन थे जब
मैं कोंपल थी औ' माँ डाली थी।
मैं थी उसका हीरा मोती
मुझे संग ले कर वो सोती
वो भी क्या दिन थे जब
वो रानी, मैं राजकुमारी थी।
उँगली पकड़-पकड़ कर चली
उसका सपना बन कर पली
वो भी क्या दिन थे जब
माँ की हर इक बात निराली थी।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
आज के हम बच्चे
किशोर साहित्य कविता | प्रतीक्षा नारायण बडिगेरहम नन्हे-मुन्हे तारे, आओ टिमटिमाएँ सारे।…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
गीत-नवगीत
कविता
नज़्म
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}