अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अच्छे संस्कार

 

वे दोनों इस बात पर एक मत थे कि उन्होंने बेटे को अच्छे संस्कार दे दिए हैं। अब चिंता की कोई बात नहीं है। वैसे अच्छे संस्कार की कोई शास्त्रीय परिभाषा उनके पास थी नहीं; लिहाज़ा वे उन सभी बातों को अच्छे संस्कार मानते थे जिनसे बालक उस ट्रेन की एक अच्छी सवारी बनता है, जिसका इंजन पिताजी, और गार्ड माता जी हैं। इस ट्रेन में सुरक्षित यात्रा की अनिवार्य शर्त है—माता-पिता की मानना और उनकी हाँ में हाँ मिलाना। तो यह ट्रेन अपनी इकलौती सवारी बड़का को ले कर उसकी ज़िंदगी के युवावस्था नामक स्टेशन पर पहुँच गई थी। 

समाज में कैसे सिर ऊँचा करके जीना है, कैसे रिश्तेदारों के बीच अपनी ठसक बनाए रखनी है, घर की बात घर ही में रहे, अपन औरों जैसे थोड़ी हैं, वग़ैरह सब एकदम शानदार तरीक़े से सिखा दिया गया था बड़का को। सिखाना पड़ता है भाई। ज़माना देख रहे हैं! आगीलगे इस ज़माने को। सोशल मीडिया में बगरा ज्ञान। प्रेरक गुरुओं के व्याख्यान। तिस पर आजकल की पढ़ाई-लिखाई। सब मिल कर लड़के को बहका न दें। इसलिए संस्कार देना ज़रूरी होता है। 

बाल्यकाल में कहानियों में से सच और झूठ, नैतिक और अनैतिक पर तर्क कर-कर के पिटाई का हक़दार बनने वाला बड़का अब चुपचाप सहमत होने वाला संस्कारी युवक बन गया था। बड़का, अब सच–मुच का बड़ा हो गया था। शादी लायक़ हो गया था। माता जी आश्वस्त थी कि समझाने को अब कुछ नहीं बचा है। बड़का सब समझने लगा है। बचपन से अनवरत दिए जा रहे ‘अच्छे संस्कार’ जो कभी कूट-कूट कर, तो कभी ठूँस-ठूँस कर भर दिये गए थे, अब तक बढ़िया सेट हो गए थे; जैसे पानी के बाद सीमेंट हो जाता है। 

अब आप ये मत पूछिएगा कि अच्छे संस्कार क्या होते हैं! आप ख़ूब जानते हैं। जो सबसे अच्छा वाला है हम यहाँ केवल उसी की चर्चा करेंगे। यह कुछ इस प्रकार है—लड़कियों की तरफ़ आँख उठा कर नहीं देखना है। देख भी लिया तो बात नहीं करनी है। बात कर भी ली तो उन्हें बहन मानना है। टीन एज तक बड़का भी इसे उच्च कोटि का धर्म समझता रहा। मेरे ख़्याल से जो भी ऐसा समझते हैं वे टीन एजर ही हैं। इसका मतलब यह नहीं कि आप भी ऐसा समझने लगें। लेकिन छोटे चाचू की शादी में जब जम कर नक़दी और दहेज़ मिला तब जा कर बड़के ने इस संस्कार का मर्म जाना कि लड़कियों से बचना क्यों ज़रूरी है। माता पिता दूर की सोच लेते हैं। इसीलिए अच्छी बातें बचपन से ही घोंट कर पिला देते हैं। गधेे थोड़ी हैं! उनका धर्म है लड़के को बहकने से बचाना। यही सब सोच कर बड़के की मम्मी फोन पर, बाहर के खाने-पीने की तरह ही लड़कियों की दोस्ती से भी बचने की सलाह देती रहीं थी। 

यूँ ही गोलगप्पे में भरे पानी की तरह, ज़िंदगी कब कैसे कहाँ गई, पता ही नहीं चला। बड़के ने पढ़ाई-वढ़ाई, जित्ती कम लागत में हो सकती है, कर ली। आजकल बड़के की नौकरी लग गई है। इतना होते ही बाक़ायदा उसके लिए रिश्ते भी आने लगे। इंटरनेट वाले भी और रिश्तेदारियों के बीच से भी। पंडित जी भी पत्रा सहित जन्मकुंडली ले कर जब-तब पधार जाते हैं। वैसे वे इधर कम ही आते थे। किन्तु जबसे पुत्र विवाह योग्य हुआ, उन्हें अपनी सम्भावना का द्वार खुला दिखने लगा। परंपरा का सम्मान करते हुए, पुत्र को सुपुत्र ही समझा जाय। सच भी तो यही है कि माता-पिता ने उसे सुपुत्र बनाने में कोई कोर-कसर बाक़ी नहीं छोड़ रखी थी। 

अभी मम्मी जी, जो फोटो लिए बैठी हैं वह उनकी भाभी के मायके तरफ़ से आई है। पास सरक कर पापा जी को दिखाई। वे “हूँ” से अधिक कुछ न बोले। “हूँ” भी इसलिए कि कुछ न कुछ तो बोलना था। 

“लड़के को दिखा लो।” पहले पायदान पर इतना कहना काफ़ी है। 

लड़की के रूप सौंदर्य पर, उनकी कोई टिप्पणी नहीं थी। पता नहीं रूप सौंदर्य मुद्दा था भी या नहीं। इस बाबत जब भी कोई प्रश्न उठा उनका मत था एक नाक दो आँख सबकी होती है सो इसकी भी होगी। 

मम्मी ने लड़के को फोटो दिखाने के लिए उसके कमरे की तरफ़ क़दम बढ़ाए। तभी उन्हें याद आया अपनी भाभी से लड़की के पिता की माली हालत के बारे में कुछ दरयाफ़्त कर लें। इधर दूसरी लड़की के पिता भी प्रयासरत हैं। वे बाबू हैं। ये वाले मास्टर हैं। तो क्या करें? जो भी लड़के को पसंद आए वही फ़ाइनल करें। कोई गधा हो तो यही करे। लेकिन ऐसे गधेे न तो पापा हैं, न मम्मी ही हैं। तो कैसे गधेे हैं! आप ख़ुद ही देखिये। 
वे दोनों रास्ता बदल कर अपने कमरे में आए। सारी दुनिया से निर्लिप्त हो कर आमने सामने बैठ गए। 

दोनों आदमी टेंशन में हैं। बेटे को कौन सी फोटो दिखाएँ। मास्टर के लड़के की या बाबू के लड़के की। बेटा संस्कारी है जो भी दिखाएँगे फटाक से पसंद कर लेगा। 

दोनों में बातचीत शुरू हो गई—

“आप क्या सोचते हैं . . . मतलब कौन सी लड़की सही रहेगी?” 

“मुझे लगता है, मास्टर की बेटी ठीक है लेकिन . . .” 

“दिखने में अच्छी है।” 

“पढ़ाई लिखाई भी बढ़िया है। लेकिन . . .” 

“लेकिन क्या?” 

“दूसरे वाले की इनकम अधिक है।” 

“तो फिर उसी की फोटो दिखाओ। वही ठीक रहेगी।” 

“मैं तो कहती हूँ दूसरी वाली फ़ाइनल ही कर दो।” 

“मगर लड़का . . .” 

“लड़का अपना संस्कारी है। जहाँ कहेंगे कर लेगा।” 

“मगर होना तो यह चाहिए कि जहाँ लड़का कहे वहाँ हम तैयार हो जाएँ।” 

“वो तो किसी फ़क़ीर की बेटी को पसंद कर लेगा तो क्या हम राज़ी होंगे?” 

“हाँ ये तो है। हम पहले ही पैसे से मज़बूत पार्टी देखेंगे। फिर लड़की का फोटो उसे दिखाएँगे।” 

“बिल्कुल। फोटो तो वह पसंद कर ही लेगा। हमने संस्कार ही ऐसे दिए हैं।” 

बड़के को फोटो दिखाई गई। 

दोनों परिवारों की मीटिंग तय हुई। 

आमने-सामने बैठ कर बात होने लगी। 

लड़की की पढ़ाई। 

हॉबी। 

फ़्यूचर प्लान वग़ैरह। 

सब बढ़िया। 

अब बड़के के पापा ने बड़के की मम्मी को देखा। फिर बड़के को। फिर लड़की के पिता पर तीर के माफिक नज़रें गड़ा कर बोले, “कितने तक की करेंगे शादी?” 

लड़की का पिता अकबका कर इधर-उधर देखने लगा। 

बड़का अब उठ कर बाहर चला गया, ताकि बात-चीत खुल कर हो जाए। 

ये होते हैं अच्छे संस्कार। 

आप क्या चाहते हैं। यह रिश्ता होना चाहिए या नहीं?

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कहानी

कविता

लघुकथा

गीत-नवगीत

नज़्म

किशोर साहित्य कविता

किशोर साहित्य कहानी

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं