अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

भीतर से मैं कितनी खाली

8. मैं मौत के घाट उतारी गई हूँ

 

श्मशान घाट में खड़ी हूँ
उन दिवंगत आत्माओं के 
सफ़ेद कफ़न में लिपटे शरीरों के आसपास
जो क़तार में अपनी चिता पर
जलाए जाने के इंतज़ार में लेटे हैं
ज़मीन पर, चबूतरे पर, सड़क पर, घाटों पर
जाने किस कर्म की सज़ा पाने को
भारत की पावन भूमि पर
जहाँ उन्हें माँ की गोद आग़ोश में न ले पाई
जहाँ स्वार्थ की ज्वाला
उन्हें जीना तो क्या, 
मरने के बाद भी अपना न पाई
यूँ दर बदर-बे-पैरहन
नग्न इंसानियत के दिल दहलाते दृश्य
दर्द के लावे को पिघिला सकते हैं, पर
पत्थर दिल इंसान के दिल नहीं
जो ख़ुद भी उसी कगार पर खड़े हैं
कल को उन्हें भी यहीं आना है
अपने पाँवों पर चलकर नहीं
चार कांधों पर ढोए जाना है
उनका नसीब अच्छा होगा
जो इस काल में चार कांधों पर आते होंगे
इस महाकाल के दौर में
जो करोना के चक्रव्यूह में घिरे हैं, और
जो नहीं है, उन्हें ये भी तो पता नहीं
कि वे कल कहाँ होंगे . . . 
 
ज़मीन पर पड़े रहेंगे या पत्थरों के ढेर पर
मख़मली रे शम की चादर पर, या
किसी खद्दर को ओढ़े कचरे के डब्बे में
जहाँ उनके बदन को नोंच नोंच कर चील कौव
अपने अपने पेट की आग बुझा रहे होंगे
या उन जलती बुझती ज्वालाओं की तरह जो
चिता की चिंगारियों से उठकर
आसमान की ओर अपनी तमाम
आशा और निराशाओं से देख रही है
इन धधकते मंज़रों की गवाह बन गई है
और हैरान है क़ुदरत के क़ानून पर
जो न्यायालय का दरवाज़ा भी नहीं खटखटा पा रही है
क्या माँगे उनसे, जो न्यायाधीश बन बैठे हैं
जो परमात्मा की सत्ता को नकार कर
ख़ुद न्याय करने लगे हैं
यह न्याय क्या रंग लाएगा? 
पता नहीं पर समय आने पर रंग लाएगा ज़रूर
पानी को पानी, दूध को दूध
और ख़ून को ख़ून के रंग से ज़रूर रंग देगा। 
यह होगा एक नया इतिहास जो
कोरे पन्नों पर ख़ून की लाली से लिखा हुआ क़ानून, 
जो सभी के लिए एक होगा
धनी निर्धन को न ख़रीद पाएगा
निर्धन भूखा मर जाएगा
पर भीख नहीं माँगेगा अपने जर्जर जीवन के लिए
जिसे बिना अग्नि जल जाने की रम्ज़ आ गई है
जो जीते जी मरने की रम्ज़ सीख गया है
हाँ सीख गया है इस करोना काल के 
नव निर्माण के बीच जीते जी मरना। 

पुस्तक की विषय सूची

  1. प्रस्तावना – राजेश रघुवंशी
  2. भूमिका
  3. बहुआयामी व्यक्तित्व की व्यासंगी साहित्यिकारा देवी नागरानी
  4. कुछ तो कहूँ . . .
  5. मेरी बात
  6. 1. सच मानिए वही कविता है
  7. 2. तुम स्वामी मैं दासी
  8. 3. सुप्रभात
  9. 4. प्रलय काल है पुकार रहा
  10. 5. भीतर से मैं कितनी ख़ाली
  11. 6. एक दिन की दिनचर्या
  12. 7. उम्मीद नहीं छोड़ी है
  13. 8. मैं मौत के घाट उतारी गई हूँ
  14. 9. क्या करें? 
  15. 10. समय का संकट
  16. 11. उल्लास के पल
  17. 12. रैन कहाँ जो सोवत है
  18. 13. पाती भारत माँ के नाम
  19. 14. सुख दुख की लोरी
  20. 15. नियति
  21. 16. वे घर नहीं घराने हैं
  22. 17. यादों में वो बातें
  23. 18. मन की गाँठें
  24. 19. रेंग रहे हैं
  25. 20. मुबारक साल 2021
क्रमशः

लेखक की पुस्तकें

  1. भीतर से मैं कितनी खाली
  2. ऐसा भी होता है
  3. और गंगा बहती रही
  4. चराग़े दिल
  5. दरिया–ए–दिल
  6. एक थका हुआ सच
  7. लौ दर्दे दिल की
  8. पंद्रह सिंधी कहानियाँ
  9. परछाईयों का जंगल
  10. प्रांत प्रांत की कहानियाँ
  11. माटी कहे कुम्भार से
  12. दरिया–ए–दिल
  13. पंद्रह सिंधी कहानियाँ
  14. एक थका हुआ सच
  15. प्रांत-प्रांत की कहानियाँ
  16. चराग़े-दिल

लेखक की अनूदित पुस्तकें

  1. एक थका हुआ सच

लेखक की अन्य कृतियाँ

साहित्यिक आलेख

कहानी

अनूदित कहानी

पुस्तक समीक्षा

बात-चीत

ग़ज़ल

अनूदित कविता

पुस्तक चर्चा

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

विशेषांक में

बात-चीत