अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बहुत याद आता है . . . 

 

बहुत याद आता है . . . 
पाँच-दस पैसे से मिट्टी का गुल्लक भरना, 
दादी संग चरए के मेले में जाना। 
रेवड़ी, गट्टा, बताशा, चिवड़ा का स्वाद, 
लकड़ी की पट्टी, नरकट, खड़िया और दवात। 
बहुत याद आता है। 
 
बैटरी से नीम तले रामायण-महाभारत देखना, 
होली, दीपावली, ईद पर महीनों तक झूमना। 
जाँत की रोटी, चकरी की दाल, 
बथुआ का साग, करहनी का भात। 
बहुत याद आता है। 
 
पोखर की डुबकी, भैंस नहलाना, 
बरसिंग और भूसा का सानी बनाना। 
थान पर लुटिया में दूध पी लेना, 
बोरसी की मेट से लाल साड़ी खाना। 
बहुत याद आता है। 
 
ताजिए में हिंदू-मुस्लिम का एक-सा जोश, 
रक्षाबंधन में भाई-बहन का निष्कलुष स्नेह। 
पाठशाला से पहले माँ के चरण छूना, 
लौटते समय पिता के कंधे से बैर तोड़ना। 
बहुत याद आता है। 
 
गेहूँ की दवाई, धान की कुटाई, 
आलू की खुदाई, गन्ने की कटाई। 
लहसुन-प्याज़ की गुड़ाई व निराई, 
सनई की धुनाई, सरसों की ओसाई। 
बहुत याद आता है। 
 
पगडंडी से गुज़रती लालटेन की पढ़ाई, 
गाँधी का झोला, खालिसपुर का हलवाई। 
मिट्टी का घर, दोस्तों की लड़ाई, 
जिन्ह का डर, कृष्णमुरारी की दवाई। 
बहुत याद आता है। 
 
दादी की कहानी, दादा की सवारी, 
बुआ का चिढ़ाना, फूफा की ज़िम्मेदारी। 
मौसी का कपड़ा, मामा का खिलौना, 
चाचा का घुमाना, चाची का नहलाना। 
बहुत याद आता है। 
 
मामी के हाथों की आलू-टमाटर की सब्ज़ी, 
नाना की कचौड़ी, नानी की मिठास भरी थाली। 
भैया की डाँट, भाभी का मज़ाक, 
घर का वह हँसता-खिलखिलाता हर एक क्षण। 
बहुत याद आता है। 
 
महुआ का मालपुआ, ऊँख का रस, 
सुबह का कलेवा, शाम का दाना। 
ठंड की तपाई, गर्मी की चारपाई, 
चने का ओरहा, छठी का सोहर। 
बहुत याद आता है। 
 
बड़ा सा चबूतरा, माँ का प्यार, 
छोटा सा गाँव, अद्भुत वह संसार। 
मिट्टी की ख़ुश्बू, रिश्तों की धार, 
सादगी में बसता था, जीवन का सार। 
बहुत याद आता है। 
 
आज शहर की भीड़–भाड़ में, 
माया-मोह के उलझे जाल में, 
झूठे सुख और सम्पत्ति की अंधी चाह में, 
वह सब कहीं पीछे छूट गया। 
जो आज भी . . . 
बहुत याद आता है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

साहित्यिक आलेख

लघुकथा

पुस्तक समीक्षा

रचना समीक्षा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं