अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ख़ामोश दीवारें

 

आज तीन दिन हो गए बाज़ू वाले गौतम की माताजी को गुज़रे हुए। 

सब पड़ोसियों ने मिलकर उनका अंतिम संस्कार किया। गौतम तो जाने कहाँ सपरिवार ग़ायब हो गए थे। सब के मोबाइल भी बन्द। 

गौतम और विजय के घर की बीच की दिवाल एक है। सो कोई ज़ोर से बोले तो दूसरे घर में सुनाई देता है। 

गौतम की अम्मा लगभग अस्सी साल की होगी, कई सालों से बिस्तर पर थी। कोई बीमारी नहीं थी पर बुढ़ापा भी बीमारी से कम नहीं होता। सारा काम बिस्तर पर कराना पड़ता। एक बार आँगन में गिर पड़ी थी पैर की हड्डी जो टूटी तो फिर वो खड़ी न हो पाई अपने पैरों पर। 

गौतम की आमदनी इतनी तो थी कि कोई नर्स रख ले, पर जेब से ज़्यादा मन की ज़रूरत होती है ऐसे कामों के लिए। 

रो-धोकर उनकी सेवा की जाती। बदले में रोज़ पचासों बातें भी सुनाई जातीं। बेचारी अम्मा चुपचाप सिसकती बिस्तर पर पड़ी रहती अपने कर्मों को कोसते। गौतम की बीबी का कोसना शुरू होता तो बीच की दीवार मानों झनझनाने लगती। 

“बुढ़िया मरती भी नहीं। कोई सम्पत्ति जायजाद ही होती तो उसकी लालच में सेवा करते। सूखी सेवा से क्या फायदा। यहाँ तनख्वाह पूरी नहीं पड़ती ऊपर से इनके खर्चे।” और भी जाने क्या क्या। 

सालों से यही चला आ रहा था। 

विजय के घर में सब की आदत हो गयी थी। जिस दिन शान्ति रहे बड़ा ख़ालीपन लगता था। पिछले रविवार विजय को सपरिवार किसी पारिवारिक कार्यक्रम के लिए बाहर जाना पड़ा। तीन दिन पहले जब वापस आये तो गौतम के घर पर ताला लगा हुआ था। थोड़ा अटपटा तो लगा क्योंकि अम्मा के रहते ताला लगाकर कहाँ जा सकते हैं सब। जब रात तक कोई नहीं आया तो थोड़ी चिंता हुई। 

रात सब खाना खाकर बैठे थे कि गौतम के घर से ज़ोर से आवाज़ आई किसी बरतन के गिरने की। विजय ने बाहर जाकर देखा तो ताला वैसे ही लटक रहा था। मन थोड़ा घबराया, उसने बेटे से कहा कि पीछे आँगन की दीवार पर चढ़कर देखे क्या हुआ है। 

सब आँगन में आ गए, बेटे ने जैसे ही दीवार से उस तरफ़ झाँका ज़ोर से चीखा, “पापा दादी पड़ी हैं यहाँ तो।”

विजय ने और लोगों को आवाज़ देकर बुलाया तब तक बेटे ने पीछे का दरवाज़ा खोल दिया था। 

अम्मा आँगन में पलंग से नीचे पड़ी हुई थी, पीतल की गुंडी उनके हाथ से टकराकर गिरी होगी जिसकी आवाज़ सुनाई दी थी। शायद उसी समय प्राण पखेरू उड़ गए थे। 

जब कोई सम्पर्क नहीं हो पाया गौतम से तो सब ने मिलकर तय किया कि अंतिम संस्कार तो किया जाए। 

आज सुबह जब गौतम वापस आये तो ऐसे जैसे कुछ हुआ ही न हो। सारा दिन बीत गया है न उन लोगों ने आकर कुछ पूछा है न ही विजय का मन हो रहा कि जाकर सब बताएँ। 

सभी को समझ आ गया है कि जानबूझकर किया गया ये सब, बुढ़िया से पीछा छुड़ाने के लिए। 

बीच की दीवार में तीन दिन से ख़ामोशी पसरी हुई है। बस कभी कभी अम्मा के कराहने की आवाज़ सिसकी बन कर गूँजती है। 

जाने गौतम के तरफ़ की दीवार से क्या आवाज़ें आती होगी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कहानी

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं