अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अंतर

 

महाविद्यालय का बड़ा सा हॉल जहाँ आज दो प्राध्यापकों के रिटायरमेंट का विदाई समारोह चल रहा है। 

शिक्षक, विद्यार्थियों के बीच शर्मा सर अपना अंतिम उद्बोधन दे रहे हैं। 

शर्मा सर महाविद्यालय के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में से हैं। उनका जाना सभी को अखर रहा है लेकिन नियमों से परे तो जाया नहीं जा सकता। 

उनकी गम्भीर आवाज़ हॉल में गूँज रही है, “आप सब का स्नेह हमेशा मुझे मिलता रहा है इसके लिए मैं दिल से आभारी हूँ। आज मेरे साथ गोयल जी भी रिटायर हो रहे हैं। आप सब को बताऊँ मैं और गोयल सर बचपन के साथी हैं, एक साथ स्कूल कॉलेज की पढ़ाई की, फिर नौकरी भी। आज एक राज़ की बात आप सभी को बताता हूँ।

“गोयल सर शुरू से मेधावी छात्र रहे, हर क्लास में प्रथम, विश्वविद्यालय के टॉपर, गोल्ड मेडलिस्ट। और मैं सामान्य-सा छात्र जिसने कभी पढ़ाई को गम्भीरता से नहीं लिया। स्वास्थ्यगत कारणों से ग्यारहवीं में मैं फ़ेल हो गया। गोयल जी टॉप कर निकल गए।

“मैं फिर अपने बाद वालों के साथ पढ़ने लगा। जब मैं यहाँ पढ़ाने आया तो देखा कि जो कमज़ोर बच्चे हैं वो पीछे की बेंच पर बैठते हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम बैठा करते थे। जिनपर किसी की नज़र नहीं जाती। शिक्षक आते हैं सामने की आधी क्लास उन्हें नज़र आती है, जिन्हें पढ़ाकर वो चले जाते हैं। 

“हर शिक्षक का उद्देश्य होता है उसकी क्लास से बच्चे टॉप करें। कॉलेज में उनका नाम हो। इसीलिए वो उन बच्चों पर ज़्यादा ध्यान देते हैं जो होशियार हैं। जो प्रथम आने का प्रयास करते हैं। ऐसा केवल हमारे या अन्य किसी कॉलेज में नहीं बल्कि स्कूल में भी होता है। जो ख़ुद टॉपर हो वो उस दर्द को उस कमतरी को महसूस नहीं कर सकता जो कि या तो अनुत्तीर्ण होने पर आती है या पढ़ाई में कमज़ोर होने पर। 

“जब मैं फ़ेल हुआ, एक साल अपने से छोटे बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई की तो इस बात को समझ पाया कि एक अनुत्तीर्ण या कमज़ोर बच्चे को क्या महसूस होता है अपनी कमज़ोरी को वो पीछे बैठकर कैसे छिपाते हैं। 
इसीलिए मैं हमेशा से ही उनपर भी उतना ही ध्यान देता आया हूँ जितना पहली पंक्ति के बच्चों पर। शायद इसीलिए मेरी क्लास से टॉपर नहीं निकलते लेकिन सबसे अच्छा परिणाम मेरे विषय का रहता है। 

“पूरे कॉलेज में मेरे विषय में न कोई फ़ेल होता है ना ही पूरक आता है। 

“मैं आप सभी से यही कहना चाहूँगा, कि यहाँ पढ़ने वाला हर विद्यार्थी हमारे लिए बराबर है। होशियार तो अपनी जगह बना ही लेते हैं लेकिन अगर एक भी कमज़ोर विद्यार्थी को हौसला दिला देते हैं उसमें आत्मविश्वास जगा देते हैं तो हमारा शिक्षक होना सार्थक हो जाता है।” 

उनका उद्बोधन समाप्त होते ही बच्चों की तालियों की गड़गड़ाहट से सारा हॉल गूँज उठा। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कहानी

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं