अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

वांछित वर

 

“वरुण भाई, आपकी बिटिया के लिए एक बहुत अच्छा सम्बन्ध मिला है। अपने ही शहर के रहने वाले हैं। हैं तो मिडिल क्लास लेकिन परिवार बहुत अच्छा है।” 

“बहुत अच्छी बात है। बेटी की इस साल शादी करनी ही है। लेकिन नीलेश भाई, लड़का क्या करता है?” 

“लड़का अभी-अभी नौकरी में लगा है। बस्तर में पोस्टिंग है, लोअर डिविज़न क्लर्क है। आप सरकारी नौकरी वाला लड़का ही ढूँढ़ रहे हैं न। इसलिए मुझे लगा आपको बताऊँ।” 

“ओह! क्लर्क है लड़का।” 

“जी। पिताजी भी सरकारी नौकरी में रहे हैं। अधीक्षक होकर पिछले साल ही रिटायर हुए हैं। ये बड़ा लड़का है छोटा अभी चेन्नई में इंजीनियरिंग पढ़ रहा है।” 

“यार नीलेश भाई! क्लर्क है तो अभी पगार भी कम होगी। वहाँ अकेले रहेंगे तो ख़र्च कैसे चलेगा? मकान का किराया, घर के ख़र्चे, अपने ख़र्चे, बचा क्या पाएँगे?” 

“वरुण भाई, एक बात पूछूँ, बुरा तो नहीं मानेंगे?” 

“अरे कैसी बात करते हैं? पूछिए न, आप तो पुराने मित्र हैं हमारे।” 

“आपकी जब शादी  हुई थी तब आप किस पद पर थे?” 

“मैं क्लर्क की पोस्ट पर था। लेकिन ये बात क्यों पूछ रहे हो?” 

“अगर तब आपके ससुर ने यही बात सोची होती जो आप कह रहे हैं तो आपकी शादी भाभी से न हुई होती। तब तो आपकी पगार बमुश्किल दो ढाई सौ रुपए रही होगी। आज भले आप सेक्शन ऑफ़िसर हो लेकिन शुरू तो आपने भी वहीं से किया था। आप रहने दीजिए इस लड़के को। आप उस लड़के की तलाश कीजिए जो पच्चीस छब्बीस की उम्र में लाख डेढ़ लाख कमाता हो। ये परिवार आपके लायक़ नहीं।” 

वरुण का सर झुक गया और वो बग़लें झाँकने लगे। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं