अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

खोया हुआ आशियाना

“अरे! बल्ब तो जला लीजिये। अँधेरा पसर गया है कमरे में,” सुधा ने भीतर आते हुए कहा। 

शान्तनु की यादों की ट्रेन को अचानक ब्रेक लगी। भीगी हुई आँखें देखकर सुधा ने क़रीब आकर हाथ थाम लिया। बर्फ़ सी हथेली नम हो गयी थी। 

“क्या हुआ हरि ओम?” सुधा ने हौले से पूछा। 

“ये अकेलापन अब भारी पड़ने लगा है सुधा। कैसे कटेगी बाक़ी की जिंदगी।” 

‘सुधा’ सुन उसे थोड़ा अचरज हुआ। सालों से दोनों एक दूजे को नाम से न पुकार कर ‘हरि ओम’ बुलाते थे। 

“काटना तो है, यही नियति है। जैसे हम सब कुछ छोड़ जीवन में आगे बढ़ते गए वैसे ही अब बच्चे भी आगे जा रहे हैं।” 

“हम्म,” गम्भीरता से हुंकार भर शान्तनु ने फिर आँख बंद कर ली। 

शान्तनु के पिता सरकारी नौकरी में थे, किसी एक शहर में लम्बे समय तक नहीं रहे। इसी कारण न घर बनाया न कोई सम्पत्ति। पारिवारिक सम्पत्ति बेच कर जो मिला जमा कर दिया। ब्याज से शौक़ पूरे हो जाते और तनख़्वाह से घर के ख़र्चे, तब सस्ते का ज़माना था। शान्तनु बड़े हुए तो बैंक में लग गए। पिता-माता को छोड़कर फिर उनका सफ़र शुरू हुआ। बैंक की नौकरी में सुविधाओं की कमी नहीं होती पर एक जगह पर ज़्यादा समय नहीं रहने मिलता। यायावर से वो भी भटकते रहे शहर दर शहर। माता पिता और दोनोंं बच्चे। पिता से जो सीखा वही अपनाया। 
न कहीं सम्पत्ति बनाई न घर। ज़्यादा हुआ तो पत्नी के लिए ज़ेवर बनवा दिए। बच्चों के शौक़ पूरे कर दिए। 

बचपन से जो भटकने का सिलसिला चल रहा था वो उनके बच्चों को न सहना पड़े ये सोचकर दोनोंं को होस्टल में डाल दिया। 

कुछ साल बाद बस पति-पत्नी ही रह गए। बैंक का दायरा बढ़ा तो तबादला देश के अलग-अलग हिस्सों में होने लगा। तरक्क़ी, नाम, पैसा सब था, नहीं था तो बस सुकून। 

बच्चे पढ़-लिखकर नौकरी में लग गए। बड़ा विदेश चला गया और छोटा मुंबई में। 

स्कूल की छुट्टियों में बच्चे घर आ जाते फिर वो बड़े होते गए और उनकी व्यस्तता बढ़ती गयी। कभी आये, कभी नहीं। 

कुछ साल हुए रिटायर हुए शान्तनु को। अब तक घर नहीं बनाया उन्होंने। पैसों की कमी नहीं। पर लगता है क्या करेंगे घर का। बेटों को आकर रहना नहीं यहाँ। उनके बाद क्या होगा घर का। 

उनके कुछ सहकर्मी रिटायर होने के बाद अपने अपने गृहनगर वापस चले गए, कुछ ने, जहाँ रिटायर हुए, वहीं घर बना लिया। 

शान्तनु को तो याद भी नहीं वो अपने पुरखों के शहर कब गए थे। न किसी से सम्पर्क सुदृढ़ था न ही रिश्ता। नाम भी याद नहीं अब तो किसी के परिवार में। 

बस दो प्राणियों का संसार है उनका। सुबह होती है फिर रात आती है। इसी तरह जीवन बीत रहा है। 

आज बैठे हुए सोच रहे थे शान्तनु कि कल को वो नहीं रहे तो सुधा का क्या होगा? बेटों से रिश्ता इतना भी मज़बूत नहीं कि वो ले जाएँ सुधा को। वो ले भी जाएँ तो उनकी पत्नियों को पसन्द आएगा या नहीं? या कहीं सुधा नहीं रही तो वो क्या करेंगे? 

जीवन की तेज़ रफ़्तार में कहीं थम जाएँ, कहीं बसेरा कर लें, कहीं नीड़ बना लें ये क्यों नहीं सोचता इन्सान? पैसा, इज़्ज़त, सब किस काम के अगर परिवार, रिश्तेदार पास न हों। 

शान्तनु की बन्द आँखों से फिर एक बूँद चेहरे पर बिखर गई। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कहानी

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं