अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मंदिर में लड़की

ख़ास है, बहुत ख़ास है
मंदिर में लड़की का होना, 
ज़्यादातर ऐसे समय
जबकि ग्राहक साधिकार
मंदिर में प्रवेश कर
घंटा-घड़ियाल बजाकर
मन्त्र, श्लोक, चालीसा
बुदबुदाकर, गुनगुनाकर
दीनानाथ से
वरदान, आर्शीवाद और उसकी दया
बेमोल मोलने आते हैं
 
इतना ज़रूरी है
लड़की का हर वक़्त
यत्र-तत्र मँडराना, 
भगवान के ग्राहकों को
लुभाना, फुसलाना, भरमाना
पुजारियों के इर्द-गिर्द भनभनाना
उचाट से उन्हें जगाना
और भागवत उपासना में
उनका जी लगाना
 
इतना शुभ है
लड़की का दान-पात्र के सामने
बार-बार आकर
चंचल अंग-प्रत्यंग फड़फड़ाकर
ठाकुरजी के आगे
करबद्ध खड़ा होना
और अपने चुम्बकत्व से
अपने पीछे जवांदिल भक्तों को
खींच लाना
और उन्हें उकसाना कि
वे अपनी मनोकामनाएं
दान-पुण्य कर पूरी करें
 
आरती-वंदन करते भक्तजन
आकुलित-अचंभित से
हाथ जोड़े
आँखें खोल-खोल बंद करते
आधा-अधूरा दर्शन-लाभ उठाते
कभी-कभार
अन्यत्र व्यस्त लड़की की अनुपस्थिति में
जीवन निस्सार पाते
और पुन: उसके प्राकट्य पर
फूले न समाते 
रसाबोर होते 
 
अपरिहार्य फ़ैशन के दौर में
अदल-बदल स्टाइलिश पहनावे में
लड़की का बार-बार आना 
और गरमा-गरम 
चर्चा का केंद्र बनना, 
फ़िल्मी तारिकाओं से
अपनी तुलना कराना, 
स्मार्ट हाव-भाव में
बिलापरहेज़ हरेक से बतियाना 
कंधे उचका-उचका खिलखिलाकर 
दिल की घंटियाँ खनखनाना 
मंदिर के कान खड़े करना 
और वाक़ई भगवान का कृपापात्र बनना
 
मास के परहेज़ी दिनों में भी
लड़की के हाथों प्रसाद खाना 
बहुत ज़रूरी है
बरक़त और आमद के लिए
मंदिर के माहौल को
मनसायन बनाए रखना
और भक्त तथा भगवान के बीच
तालमेल बैठाना। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

कार्यक्रम रिपोर्ट

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

साहित्यिक आलेख

कहानी

लघुकथा

ललित निबन्ध

किशोर साहित्य कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं