अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दिल से ग़ज़ल तक

एक ख़ुशगवार सफ़र-दिल से ग़ज़ल तक

 

ग़ज़ल एक ऐसी विधा जो दिल की बात करती है। देवी नागरानी जी ने भी शायद यही सोच कर इस किताब का नाम भी ‘दिल से ग़ज़ल तक’ रखा है। उनका सफ़र ग़ज़ल के साथ बहुत अरसे से चल रहा है। इसी राह में उनसे मेरी मुलाक़ात मुंबई में हुई थी। हम दोनों के उर्दू ग़ज़ल के उस्ताद आर पी शर्मा महरिष जी थे जिनके घर पर हम मिलते थे। महरिष जी और उनके परिवार के सदस्यों से हम दोनों को बहुत अपनापन और प्यार मिला। देवी जी अब अमरीका में हैं और मैं हैदराबाद में, फिर भी ये रिश्ता क़ायम रहा। ग़ज़ल ने ही हमको हमसफ़र बनाया इस ख़ुशगवार सफ़र में। 

ग़ज़ल की ये ख़ास बात है कि उसका हर शेर कोई मुकम्मल बात करता है मगर हर शेर एक ही बहर या मीटर में होता है। ये रंग बिरंगे मोती जैसे हैं जो एक ही आकार के होते हैं पर रंग अलग अलग होते हैं जिन को एक साथ पिरो कर ख़ूबसूरत माला बनती है। 

चलिए हम देखते हैं के देवी जी की इन ग़ज़लों की माला में कैसे कैसे रंग उभर आए हैं। 

गद्य और पद्य, दोनों में शब्दों का संजोग है, लेकिन उन का ज़ायक़ा अलग है। अगर नस्र शर्बत सा है तो शाइरी शराब सी। 

यह शायरी क्या चीज़ है अल्फ़ाज़ का सुरूर
सुनते ही इक नशे की तरह छा गई ग़ज़ल

शायर की नज़र सिर्फ़ बाहर ही नहीं, अपने भी दिल में बार बार झाँकने पर मजबूर करती है। 

मुन्तज़िर हो ख़ुद से मिलने के लिए तो चल पड़ो 
राह में रुकना नहीं, पामाल उस मंज़िल में है

हर इंसान की ज़िन्दगी में मुसीबतें होती हैं और वो परेशान हो जाता है। 

उलझनों का दौर बीता पर न सुलझे मामले
बीच का आसान हल पाना लगा मुश्किल मगर

रिश्ते बनने में बहुत देर लगती है, मगर बिगड़ पल भर में जाते हैं। इसका एक कारण अना या अहंभाव होती है जो दिलों के बीच दीवारें खड़े कर देती हैं। 

ग़लत फहमी की ईंट छोटी सी फिर भी
अना की वो दीवार चौड़ी थी कितनी

सच अक्सर कड़वा होता है और कड़वाहट सभी को पसंद नहीं होती। 

ग़लत को ग़लत क्या कहा मैंने लोगो 
मैं उनकी नज़र में ही मुजरिम खड़ी थी

जब बच्चे छोटे होते हैं तो उनको अपने दादा दादी, नाना नानी से बहुत लगाव होती  है और उनको बहुत प्यार देते हैं। मगर देखते-देखते वो बड़े हो जाते हैं और उनको इन बुजुर्गों के लिए वक़्त नहीं होता । 

कहाँ हैं गए सारे बच्चों के बच्चे 
बड़े प्यार से जो थे आकर लिपटते 

सपने सच होना, ये क़िस्मत की बात है। मगर कितनी भी बंजर ज़मीन हो, एक उमंग से इसके बीज बोते रहते हैं लोग क्यूँकि उम्मीदों पर ही दुनिया क़ायम है। 

सींच पाई न सपनों को ‘देवी’ कभी
बीज सहरा में फिर भी वो बोती रही

इस दुनिया में कितने हादसे होते हैं जब इंसान के सर से छत भी उड़  जाती है। 

वो जो बेघर हुए, दरबदर आज तक
पूछ लो उनसे होता है क्या आशियाँ

शीशे के घरों में रहने वालों को दूसरों के घरों में पत्थर नहीं फेंकने  चाहिए । जब बाहर सब के हाथों में पत्थर हैं तो कांच की नगरी की खैर नहीं। 

हाथ में सबके एक पत्थर है
काँच का ये कोई नगर तो नहीं 

ऐसे कुछ रिश्ते होते हैं, जो नाम के लिए या ज़माने के डर से निभाए जाते हैं। 

उसकी मेरी दोस्ती में थी सुलह 
साथ देने का कोई वादा न था 

इस जहां  में जिधर भी देखो अमन और शांति की कमी है। लोग एक दूसरे से डरने लगे हैं। 

कहीं सर किसी का सलामत नहीं है  
कहो कैसे कह दें ये आफ़त नहीं है

ये सच है कि कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता। ज़िंदगी में महरूमी का  एहसास बाक़ी रह जाता है। 

पाँव ढांपें या ढकें सर, या खुदा
है रिदा क़द से भी छोटी क्या करें

शाइरी ऐसी अक़ीदत है जिस से रूहानी सुकून मिलता है।

शायरी इक इबादत है
देती दिल को ये राहत है

देवी नागरानी जी को अपनी शायरी से यूँ ही राहत मिलती रहे, और यूँ ही  ग़ज़ल से दिल तक का सफ़र जारी रहे, यही मेरी दुआ है। 

—एलिज़ाबेथ कुरियन  ‘मोना’

(एलिज़ाबेथ कुरियन  ‘मोना’ अंग्रेज़ी, हिन्दी, उर्दू और मलयालम में लिखती हैं। ग़ज़ल/कविता/तर्जुमा की अब तक उनकी 21 किताबें हैं। उन्होंने भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई से रिटायर हो कर हैदराबाद में रहती हैं।) 

पुस्तक की विषय सूची

  1. समर्पण
  2. दिल से ग़ज़ल तकः एक सन्दर्भ
  3. एक ख़ुशगवार सफ़र-दिल से ग़ज़ल तक
  4. दिल से ग़ज़ल तक अज़, देवी नागरानी
  5. मेरी ओर से—दिल से ग़ज़ल तक
  6. 1. सफ़र तय किया यारो दिल से ग़ज़ल तक
  7. 2. सागर के तट पे आते ही जिसने रची ग़ज़ल
  8. 3. सुन सको तो सुन लो उनकी दर्द जिनके दिल में है
  9. 4. न जाने क्यों हुई है आज मेरी आंख कुछ यूँ नम
  10. 5. ज़िन्दगी करना बसर उसके सिवा मुश्किल मगर 
  11. 6. ग़लत फ़हमी की ईंट छोटी थी फिर भी
  12. 7. माफ़ कैसे गुनह हुआ यारो
  13. 8. इल्म होगा उसको फिर तन्हाइयों का
  14. 9. हमसफ़र बिन है सफ़र ये जाने मंज़िल है कहाँ
  15. 10. ग़म कतारों में खड़े बाहर, मैं भीतर था निहाँ
क्रमशः

लेखक की पुस्तकें

  1. दिल से ग़ज़ल तक
  2. भीतर से मैं कितनी खाली
  3. ऐसा भी होता है
  4. और गंगा बहती रही
  5. चराग़े दिल
  6. दरिया–ए–दिल
  7. एक थका हुआ सच
  8. लौ दर्दे दिल की
  9. पंद्रह सिंधी कहानियाँ
  10. परछाईयों का जंगल
  11. प्रांत प्रांत की कहानियाँ
  12. माटी कहे कुम्भार से
  13. दरिया–ए–दिल
  14. पंद्रह सिंधी कहानियाँ
  15. एक थका हुआ सच
  16. प्रांत-प्रांत की कहानियाँ
  17. चराग़े-दिल

लेखक की अनूदित पुस्तकें

  1. एक थका हुआ सच

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल

आप-बीती

कविता

साहित्यिक आलेख

कहानी

अनूदित कहानी

पुस्तक समीक्षा

बात-चीत

अनूदित कविता

पुस्तक चर्चा

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

विशेषांक में

बात-चीत