अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

होनहार हिमांशी  

कहते हैं होनहार बिरवान के होत चीकने पात।

हिमांशी बहुत ग़रीब और अशिक्षित परिवार की बच्ची थी। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उसकी पढ़ाई में गहरी लगन व निष्ठा थी, इसी वज़ह से सारे अध्यापकों को वह अति प्रिय थी।

वह कक्षा पाँच की छात्रा थी, परिस्थितियों ने उसे उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्व बना दिया था।

उसका साँवला रंग, गंभीर स्वभाव व उसके चेहरे पर पढ़ाई का तेज पूरी तरह से किसी दीपक की तरह चमक रहा था।

वह बच्ची पढ़ाई के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में भी आगे रहती थी, तथा अच्छी आदतें व अनुशासन, गुरु के प्रति सम्मान की भावना उसमें कूट-कूट कर भरी थी।

वह अपने विद्यालय की सबसे प्रखर बुद्धि और होनहार बच्ची थी।

जब वार्षिक परीक्षा का समय आया, उसी समय उसके खेत मे गेहूँ की फ़सल भी पक गई थी। अतः उसके पिता ने उसकी परीक्षा के दिन ही गेहूँ की फ़सल काटना सुनिश्चित किया, क्योंकि आसमान में उमड़ते-घुमड़ते काले मेघों को देखकर उस गाँव के किसान नुक़सान के डर से जल्द-जल्द फ़सल काट रहे थे।

अतः हिमांशी के पिता ने अपने सब बच्चों का आदेश दिया कि, सुबह खेत काटने चलना है, देर हुई तो बड़ा नुक़सान हो सकता है।

बिचारी हिमांशी रात भर डर से सोई नहीं, कि जैसे ही थोड़ा उजाला हो अपने हिस्से की कुछ फ़सल काटकर परीक्षा देने चली जाऊँ।

वह सुबह जल्दी उठी और उसने अपनी दादी से कहा कि आज उसकी वार्षिक परीक्षा है अतः वह फ़सल काटने नहीं जाएगी। पर उसकी दादी तपक कर बोली कि पढ़ाई कुछ नहीं दे देगी, मेरा घर नहीं तेरी पढ़ाई से चलने वाला।

पढ़ाई इतनी ज़रूरी नहीं है जितना घर के काम ।

बिचारी हिमांशी क्या करती, बिना नाश्ता किए और जल्दी से खेत पहुँचकर फ़सल काट रही थी।

अचानक उसे याद आया कि उसकी प्रधानाध्यापिका साढ़े सात बजे ही विद्यालय आ जाती हैं। वह काम छोड़ कर दौड़ी-दौड़ी जल्दी से स्कूल पँहुची और टीचर से बोली, "मैम मेरी परीक्षा पहले ले लीजिए क्योंकि आज बारिश के डर से फ़सल काटने जाना है। मुझे परीक्षा देनी है, मैंने पूरे साल मेहनत से पढ़ाई की है। 

"परन्तु मेरी दादी परीक्षा देने को मना कर रही हैं।"

इस पर उसकी प्रधान शिक्षिका ने सोचा इसके अशिक्षित घरवालों को समझाना नामुमकिन है। अतः उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसकी परीक्षा अलग से लेना सुनिश्चित किया और हिमांशी ने अपना प्रश्न पत्र एक घंटे में समाप्त कर टीचर को धन्यवाद देते हुए जल्दी से अपने खेत पुनः पहुँच गई और बिचारी भूखी-प्यासी ही काम करती रही।

विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाली हिमांशी अपने स्कूल की शान थी, उसकी लगन को देखकर दूसरे बच्चे भी पढ़ाई में मन लगाते थे।

यह एक सत्य कथा है और उस होनहार बच्ची हिमांशी की प्रधानाध्यापिका मैं स्वयं हूँ।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अति विनम्रता
|

दशकों पुरानी बात है। उन दिनों हम सरोजिनी…

अनचाही बेटी
|

दो वर्ष पूरा होने में अभी तिरपन दिन अथवा…

अनोखा विवाह
|

नीरजा और महेश चंद्र द्विवेदी की सगाई की…

अनोखे और मज़ेदार संस्मरण
|

यदि हम आँख-कान खोल के रखें, तो पायेंगे कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

किशोर साहित्य कविता

स्मृति लेख

लघुकथा

हास्य-व्यंग्य कविता

दोहे

कविता-मुक्तक

गीत-नवगीत

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं