अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

झोले और प्लास्टिक के थैले

कितना अच्छा था जब सूती
झोले लेकर हम जाते थे
और कई सामान-सब्जियाँ
उसमें लेकर लौट आते थे
 
गेहूँ, चावल, आटा, चीनी
और मसाले कई तरह के 
तरकारी, दालें या कुछ भी 
आता था उनमें ही भरके 
 
छोटे, मँझले और बड़े 
थैलों ने जीवन थाम लिया था 
घर में झोले बन जाते थे 
बाज़ारों का काम ही क्या था? 
 
पत्तों के सुंदर दोनों में 
तब मिलती थी विविध मिठाई
परिचित मुस्कानों के संग 
हमको पकड़ाता था हलवाई
 
और दावतों में पत्तल का 
होता था खुलकर उपयोग
बिछी दरी पर बैठ पाँत में 
लोग उड़ाया करते थे भोज 
 
पत्तल भी बेकार न जाता 
सड़कर भी कुछ दे जाता था
इस धरती को उर्वर करने 
में कितना काम आ जाता था
 
अब तो पॉलिथीन के थैलों
से भर गए समुद्र अछोर
प्लास्टिक का कचरा ऐसा है
जिसका कोई ओर न छोर
 
नदियों में, नालों में दिखते 
और सड़क पर, मैदानों में 
कूड़ों पर, रेलों की पटरी 
पर पार्कों औ' वीरानों में
 
सर्वव्याप्त दिखता वसुधा पर 
कई शक्ल में जो पसरा है 
प्लास्टिक दुनिया का संकट 
है, सबसे भारी ख़तरा है 
 
पत्तल जलकर राख बने तो
माटी माटी में मिल जाए 
पर प्लास्टिक जलकर विलीन हो
नभ में ज़हरीली बन छाए
 
वसुधा पर ओज़ोन परत जो 
रवि-किरणों को छाना करती 
पॉलिथीन जलकर उसको ही
छेद बनाकर फोड़ा करती 
 
हितकारी ओज़ोन परत यह
जब छलनी हो जाएगी
तब सारे दुनिया के जीवों 
पर आफ़त आ जाएगी
 
चलो दोस्तों! अभी तो तुम 
इस प्लास्टिक से तोड़ो नाता
दुश्मन अगर गुणी भी हो तो 
ज्ञानी पास नहीं है जाता 
 
एक दिवस यह सूद सहित 
ले लेगा जो देता है आज 
प्लास्टिक की सब सुख-सुविधाएँ
बन जाएँगी मृत्यु का साज़ 
 
रक्तबीज-सा अजर-अमर है
 रचना तो तुम ही करते हो 
लेकिन इसे बनाकर बोलो
 मिटा कभी क्या तुम सकते हो? 
 
(टेडी डे! बोलो ना! से) 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

आओ, पर्यावरण बचाएँ
|

सूरज ने जब आँख दिखाई। लगी झुलसने धरती माई॥…

आज के हम बच्चे
|

हम नन्हे-मुन्हे तारे, आओ टिमटिमाएँ सारे।…

एक यार दे दो ना भगवान
|

सुख में साथ नाचने को तो हज़ारों लोग हैं मेरे…

ऐसा जीवन आया था
|

घूमते हो जो तुम इन  रंग बिरंगे बाज़ारों…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

गीत-नवगीत

किशोर साहित्य कविता

रचना समीक्षा

ग़ज़ल

कहानी

चिन्तन

लघुकथा

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं