अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गौरैया

दिखती नहीं है घर-आंँगन में 
छज्जे पर गौरैया
बाग़-बग़ीचे हुए हैं सूने
सूनी लगे मड़ैया
 
उसके साथ बहुत अपनापन
भरा हुआ रिश्ता था
धूप में पसरे चावल का बस
दो दाना उसका था
बच्चों की टोकरियों में वह 
अक़्सर फँस जाती थी 
घर-घर में वह नीड़ बनाने 
को तिनके लाती थी 
वे बातें इतिहास बनी हैं 
क्यों? बोलो अब भैया? 
 
सुबह गुलाबी होते झाँझर
जैसा बजता आँगन 
होने लगती नींबू-अमरुदों 
पर चुनमुन-चुनमुन
अँधेरी कोठरियाँ बोली 
से रोशन रहती थीं
गौरैया जब रोशनदानों
में कलरव करती थी
जीवन का संगीत सुनाया 
करती थी गौरैया
 
काट-काटकर हरियाली जो 
हमने नगर बनाए 
ईंट-पत्थरों के जंगल में 
पंछी ना रह पाए 
घास-फूस तिनकों की कोई
जगह नहीं है घर में 
नहीं साथ चल पाए पाखी 
इस बेसुरे सफ़र में 
भीड़-शोर की माया नगरी 
में ना शीतल छैंया
दिखती नहीं है घर-आँगन में
छज्जे पर गौरैया 
 
घटती ही जाती है इनकी
दिन-पर-दिन आबादी
क्यों हम छीना करते खग की
जीने की आज़ादी? 
चला जा रहा जग से मिटता
इनका ठौर-ठिकाना 
मानव ने साधा निसर्ग पर 
कैसा कड़ा निशाना 
बस मानव ही बचेगा जबकि 
ऐसा रहा रवैया 
दिखती नहीं है घर-आंगन में 
छज्जे पर गौरैया

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अंतहीन टकराहट
|

इस संवेदनशील शहर में, रहना किंतु सँभलकर…

अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
|

विदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…

अखिल विश्व के स्वामी राम
|

  अखिल विश्व के स्वामी राम भक्तों के…

अच्युत माधव
|

अच्युत माधव कृष्ण कन्हैया कैसे तुमको याद…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

गीत-नवगीत

किशोर साहित्य कविता

रचना समीक्षा

ग़ज़ल

कहानी

चिन्तन

लघुकथा

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं