अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

काला चाँद

 

रात, अकेले-
अकेले भटक रहे थे
सितारे। 
पश्चिम से उगा
एक पथरीला चाँद
काला। 
उस काले चाँद के
घने गुरुत्वाकर्षण में
खिंचे आए सब तारे, 
लगाने लगे चक्कर
चक्कर पे चक्कर
उस काले चाँद का। 
 
भुरभुरी सी चाँदनी में
दीखते हैं अजगर 
बरगदों पर लिपटे हुए। 
अंधियाली गलियों में
मुँह छिपाए बैठे हैं घर, 
अँधेरा ओढ़े पेड़ों के
शिखरों पर बैठे हैं
काले कौवे
अपनी चोचों में दबाए
उँगलियाँ आलोचकों की। 
 
पेड़ों के ऊपर
दौड़ती तरंगों पर
आज प्रतिबंध है, 
कौवों की उड़ानों पर
आज प्रतिबंध है, 
उल्लू की बोलियों पर
आज प्रतिबंध है। 
 
भुरभुरी सी चाँदनी में
चौराहे पर टँगी है
एक लाश, नंगी। 
जमे हुए ख़ून ने
ढक लिया है उसकी लाज को। 
ख़ून, 
बेमतलब ख़ून, 
पथरीले चाँद के 
घने गुरुत्वाकर्षण में 
उबल पड़ा था ख़ून, 
सिरों में भर गया था
आँखों में उतर आया था ख़ून। 
उसके भी गालों की 
कभी लालिमा था
गर्माहट भरा काला-लाल 
ख़ून। 
 
पथरीले चाँद के
घने गुरुत्वाकर्षण में
आँखों में उतर आया था 
ख़ून। 
सब दिख रहा था गुलाबी
सेब से गाल, सेब से नितंब, 
गुलाबी घड़ा। 
टूट पड़ी भीड़
काट खाया सेब, 
हाथ में ले पत्थर
फोड़ दिया घड़ा। 
पत्थर की चोट में
गूँज छुपी थी
डंके की चोट की, 
हर उठते हाथ से
उड़ रही थीं बूँदें
ख़ून की, 
उभर रहे थे धब्बे
चाँद पर
लाल लाल। 
 
भुरभुरी सी चाँदनी में अब 
टँगी है लाश नंगी
चौराहे पर खड़े
अंधे बरगद पर। 
जमे हुए ख़ून ने
ढक ली है उसकी लाज। 

जो भी उँगली उठी
ले उड़े काट कर
काले कौवे, 
अंधी, अंधियाली, सूनी गलियों में
उग आए पोस्टर, दीवारों पर
मुँह छिपाए बैठे घरों की, 
लाल-लाल ख़ूनी अक्षर
डरावने। 
 
पर
प्रतिबंध है
पेड़ों के ऊपर
दौड़ती तरंगों पर, 
कौवों की उड़ानों पर, 
उल्लू की बोलियों पर। 
 
अंधी गलियों में
फैली है दुर्गंध
सड़ती लाश की। 
यह मौहल्ला रेनोवेट हो रहा है, 
या बदल रहा है धीरे धीरे
खंडहर में, 
कहना मुश्किल है। 
शवभक्षी कीड़ों ने खींच दी है एक लकीर
मौहल्ले के आख़री घर से
चौराहे के बरगद तक, 
एक ज़िन्दा लकीर
थिरकती समय के ताल पर। 
रेंग रहे हैं ये कीड़े 
उस लटकती लाश पर, 
उसकी ग़ायब होती खाल पर, 
उसकी पिघलती अंतड़ियों में। 
 
फटी फटी आँखों से देख रहे हैं उल्लू
पर नहीं पा रहे बोल
बोल नहीं पा रहे। 
पोस्टरों पर बने
लाल लाल ख़ूनी अक्षर
बंद हैं इसी मोहल्ले में। 
 
एक तरंग हो गई है क़ैद
दो छोरों के बीच
आख़िरी घर और बरगद के बीच, 
अनदेखी उँगलियाँ किसी की
छेड़ती हैं इस तरंग को, 
उठता है संगीत, 
एक गीत संगीन 
पूछता है बार बार-
कब ढलेगा ये ढलता चाँद? 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कविता-मुक्तक

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं