अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बच्चों की बाल सुलभ चेष्टाओं का ज़िक्र करती हुई किताब— मेरी सौ बाल कविताएँ

समीक्षित पुस्तक: मेरी सौ बाल कविताएँ
कवि: डॉ. अभिषेक कुमार
प्रकाशन: जिज्ञासा प्रकाशन, गाजियाबाद
प्रकाशन वर्ष: 2021
मूल्य:199/-
पृष्ठ:126

बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय की सर-ज़मीन पर जो लोग पाबंदी से साहित्य सृजन कर रहे हैं, उसमें एक नाम डॉ. अभिषेक कुमार का भी है। डॉ. अभिषेक कुमार का सम्बन्ध चिकित्सा के क्षेत्र से है, लेकिन उन्होंने हिंदी गद्य-पद्य की कई विधाओं में भी पाबंदी से लेखन किया है। उनका पीडोफिलिक नागार्जुन वाली किताब तो काफ़ी चर्चा में है। 

मेरी सौ बाल कविताएँ लेखक की सद्यः प्रकाशित कृति है, जिसे जिज्ञासा प्रकाशन गाजियाबाद ने पूरे मनोयोग से प्रकाशित किया है। इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बाल कविताएँ किसी कल्पना लोक में जाकर नहीं लिखी गई हैं, बल्कि स्नेहिल पुत्र रुद्रांश के जन्म पर लिखी गई पहली कविता से शनैः-शनैः बढ़ रहे रुद्रांश की तमाम क्रियाकलापों, बाल सुलभ व्यवहारों भावों-अनुभवों का इसमें सांगोपांग वर्णन किया गया है। इसलिए इस कविता की भाषा भी सहजता, सरलता, बोधगम्यता और सादापन लिए हुए हैं, जो बाल कविता के लिए आवश्यक शर्तें भी है। बाल साहित्य के बारे में कहा गया है कि बाल साहित्य बच्चों को ध्यान में रखकर लिखा गया साहित्य है। ऐसे साहित्य में बच्चे खेल-खेल और मनोरंजन के साथ जीवन की सच्चाइयों से अवगत हो जाते हैं। साथ ही उनके भाषागत कौशल का विकास भी होता है। यह बाल कविताएँ और कहानियाँ बच्चों के जीवन पर अमिट छाप छोड़ती हैं इसलिए बचपन में पढ़ी गई उन्हें बहुत सारी कविताएँ याद होती हैं। चंदा मामा से लेकर ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, मछली जल की रानी है—जैसी कविताएँ इसके उदाहरण हैं। बाल साहित्य लिखना सहज काम नहीं है क्योंकि इसमें बच्चों की उम्र, उनकी फ़िक्र और उनके क्रियाकलाप का ध्यान रखना होता है। इस तरह की कविता में एक ऐसे मैसेज की ज़रूरत होती है जो बच्चों को सच्चा ज्ञान प्रदान कर सके। डॉ. अभिषेक कुमार की बाल कविताएँ इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हैं कि इसमें तुकांत और अतुकांत दोनों बाल कविताएँ शामिल हैं। यद्यपि बच्चों के लिए छंद विहीन बाल कविताएँ कम लिखी गई हैं। डॉ. कुमार की वह कविताएँ जो छंद से प्रेय हैं उसमें भी संगीतात्मकता, प्रवाह और भाषायी लालित्य का पूरा ख़्याल रखा गया है। संकलन में उनकी बाल कविताएँ तितली से शुरू होती हैं और नई शुरूआत पर ख़त्म होती है। ज़ाहिर है वह बच्चों को ख़ूबसूरती के रास्ते से ले जाकर एक नए जीवन की तालीम देते हैं। बच्चों के लिए सबसे ज़्यादा कविताएँ तितली, कोयल, मछली और फल-फूल पर लिखी गई हैं। कवि ने भी यही किया है:

मुझको बेहद अच्छी लगती
रंग बिरंगी तितली रानी

उनकी बंदर मामा कविता में बंदर के केले खाने से लेकर बच्चों के डर जाने तक का स्वाभाविक वर्णन है। यह कविताएँ पुत्र के बाल सुलभ क्रियाकलापों पर लिखी गई हैं। इसलिए इसमें बुआ के आने से दादा-दादी, चाचा-चाची के आने तक का वर्णन किया गया है, इसमें दिखाया गया है कि दादा-दादी के आने से बच्चे कैसे खिल जाते हैं। आज हम जिस एकल परिवार में रहते हैं, वहाँ बच्चे दादा-दादी को जान भी नहीं पाते। ऐसी स्थिति में कवि की इस कविता का मूल्य बढ़ जाता है:

मैं हूँ दादा जी का
राज दुलारा
कहते मुझको
अपनी आँखों का तारा॥

आज के बच्चों का परिवेश अलग है। कभी गुड्डे-गुड़ियों से खेलने वाले बच्चे अब टैडी बियर से खेल रहे हैं। खाने के लिए अब उनके पास पिज़्ज़ा और बर्गर है। हाथ में मोबाइल की दुनिया है इसलिए उनके पास अनगिनत सवाल भी हैं। ये ऐसे सवाल हैं जो उसकी उम्र से काफ़ी बड़े हैं। बच्चा कहता है:

मैं हँसता हूँ तो मेरा टैडी बियर भी हँसता है
मैं रोता हूँ तो मेरा टैडी बियर भी रोता है

ऐसा नहीं है कि संस्कृति पूरी तरह बदल गई है आज भी भालू वाला आता है, और उसका नाच देख कर सब मोहित हो जाते हैं तभी तो कवि कहता है:

एक मदारी गाँव में आया
संग अपने एक भालू लाया (पृष्ठ61) 

आज भी मेले की रौनक़ बची हुई है, जिसे देखकर कवि कहता है:

सज गया ठेला
लग गया मेला (पृष्ठ88) 

बच्चों की शिकायत बहुत प्यारी होती है उसका रूठना और मनाना एक अलग ही आनंद देता है। सूर के वात्सल्य वर्णन में यशोदा बालकृष्ण के रूठे हुए चेहरे देखकर मोहित हो जाती हैं। इस किताब में भी बच्चों के रूठने मनाने का वर्णन है:

एक तो दादाजी लेट से आए
दूसरा बिस्किट चॉकलेट कुछ नहीं लाए

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि डॉ. अभिषेक कुमार की लिखी गई ’मेरी सौ बाल कविताएँ’ बाल साहित्य की दुनिया में सराही और स्वीकारी जाएँगी, क्योंकि बच्चों की ज़रूरतों उसकी प्रवृत्तियों, बाल सुलभ चेष्टाओं, उनके क्रियाकलापों, अनुभवों, विचारों और व्यवहारों का बड़े ही मनोवैज्ञानिक ढंग से सजीव चित्रण किया गया है। 

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी
स्नातकोत्तर हिंदी विभाग
 मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज गया, बिहार803107
9934847941

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

स्मृति लेख

बात-चीत

पुस्तक चर्चा

किशोर साहित्य कविता

नज़्म

ग़ज़ल

कविता

कविता - क्षणिका

किशोर साहित्य कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं