अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मुनव्वर राना को याद करते हुए

 

14 जनवरी की देर रात उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। 26 नवंबर 1952 को बरेली में पैदा हुए राना की उम्र 71 साल की थी। वह पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी चार बेटियाँ और एक बेटा है। 

मुनव्वर राना पूरी दुनिया में माँ पर शायरी के लिए जाने जाते हैं:

“किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई
मैं घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में माँ आई”

यह उनका वह शेर है जिससे राना पूरी दुनिया में रातों-रात मशहूर हो गए। उनके कई शेर लोगों की ज़ुबाँ पर ज़िन्दा हैं। हर तरह की महफ़िल में उनके लिखे हुए शेर मिल जाते हैं। उनके बहुत सारे अशआर ऐसे हैं जिसमें मृत्यु का वर्णन अमरता के साथ दिखलाई देता है, पर ऐसे समय में भी माँ उनकी ताक़त हिम्मत और भरोसा बनकर सामने आती है:

“अभी ज़िन्दा है मेरी माँ मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं जब घर से निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है”

शाहदाबा के लिए 2014 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। ‘ग़ज़ल गाँव’, ‘पीपल छाँव’, ‘बदन सराय’ आदि उनकी प्रसिद्ध कृतियाँ हैं। वह ग़ालिब अवार्ड से भी 2005 में नवाज़े गए थे। मुनव्वर राना का विवादों से भी बड़ा गहरा रिश्ता रहा। कभी वह साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटाने को लेकर चर्चा में रहे तो कभी संसद भवन को गिराकर खेत बना देने की बात लोगों को नागवार लगी। उनकी जिन्ना और पलायनवाद की बात को भी कुछ ज़्यादा तूल दिया गया। 

बहर-कैफ़ इसमें कोई दो राय नहीं कि वह ग़ज़ल के मायनाज़ शायर थे। उनकी शायरी एक बड़े ख़ित्ते को पसंद आती थी। कोई भी कामयाब मुशायरा उनके बिना नहीं होता था। उनकी निज़ामत भी आला पैमाने की थी। लगातार बीमार रहने के बावजूद भी उनकी शायरी से निस्बत बनी रही। उर्दू हिंदी को पूरी दुनिया में पहचान उनकी शायरी से मिली। उन्होंने ग़ज़ल को एक पहचान दी ग़ज़ल को महबूबा की गली से निकाल कर माँ के क़दमों तक पहुँचाया। उन्होंने मज़दूरों के हक़ की बात की। सियासत के दोहरे चरित्र पर प्रश्न उठाए। उनकी संजीदा शायरी सुनने के लिए लोगों का एक हुजूम बना होता था। यह भी अजब इत्तिफ़ाक़ है कि जब उनकी मृत्यु हुई तो उन्होंने अपनी आख़िरी साँस अदब की नगरी लखनऊ में ली। मुनव्वर राना अपनी ज़िन्दगी में भी क़ब्र, दर्द और मिट्टी से प्यार के रिश्ते लिखते रहे। उन्होंने कहा:

“मिट्टी में मिला दे कि जुदा हो नहीं सकता
अब इससे ज़्यादा मैं तेरा हो नहीं सकता”
 . . . . . . . . . . . . 
“जिस्म पर मिट्टी मिलेंगे पाक हो जाएँगे हम
 ए ज़मीं इक दिन तेरी ख़ुराक हो जाएँगे हम”

जब कभी माँ, मोहब्बत और मयार की बात होगी मुनव्वर राना का नाम इज़्ज़त के साथ लिया जाएगा। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अति विनम्रता
|

दशकों पुरानी बात है। उन दिनों हम सरोजिनी…

अनचाही बेटी
|

दो वर्ष पूरा होने में अभी तिरपन दिन अथवा…

अनोखा विवाह
|

नीरजा और महेश चंद्र द्विवेदी की सगाई की…

अनोखे और मज़ेदार संस्मरण
|

यदि हम आँख-कान खोल के रखें, तो पायेंगे कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

स्मृति लेख

बात-चीत

पुस्तक चर्चा

किशोर साहित्य कविता

नज़्म

ग़ज़ल

कविता

कविता - क्षणिका

किशोर साहित्य कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं