अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पलायन

फ़ेसबुक पर किसी ने लिखा है, उत्तराखंड में ज़िला मुख्यालय से १६ किलोमीटर दूरी पर स्थित गाँव में केवल एक महिला रहती है। शाम होते ही वह घर में दुबक जाती है और गाँव में रात को गुलदाड़1 घूमते हैं। गाँव के अन्य सभी लोग अन्य जगह बस गये हैं। सभी घर ख़ाली हैं। उनके खेत बंजर हो चुके हैं, उनमें बड़ी-बड़ी घास उग आयी है। प्राकृतिक सौन्दर्य के अतिरिक्त सब सूना-सूना है। दिन-रात पहले की तरह होते हैं लेकिन पगडण्डियाँ सूनी हो चुकी हैं। बहुत से घर खण्डहर हो चुके हैं। अकेली उस महिला की मन:स्थिति का पता लगाना कठिन है। कभी उसने इस गाँव को भरा-पूरा देखा होगा। बरातें आती–जाती देखी होंगी। कैसे पंक्ति में बैठकर लोग समारोहों में खाना खाते थे। गाँव के लोग ही खाना परोसते थे। सब मिल-जुल कर काम करते थे। सभी निमंत्रण मौखिक होते थे और दूर चिट्ठी जाती थी। आत्मीयता और भरोसा अधिक था। आवश्यकताएँ सीमित थीं। वहीं दूसरी तरफ़ यदि किसी के बीच प्यार की सुगबुगाहट होती तो उन पर लोक गीत भी बन जाते थे। हालाँकि, बहुत से पुराने लोकगीत प्रेम पर आधारित हैं। उस दौर में मन पसंद विवाह नहीं होते थे। 

समय के साथ बदलाव होता है पर इतना ख़ालीपन का आना एक विडम्बना ही है। 

जीविका के लिये मनुष्य न चाहते हुये भी जन्मभूमि को छोड़ने को विवश हो जाता है। याद आते हैं लोकगीत जो उसी परिवेश को लेकर लिखे और गाये जाते थे। वे जाड़ों की रातें जब अंगीठी के चारों ओर बैठकर परिवार के लोग आग और प्यार की ऊष्मा साथ-साथ लिया करते थे। या बिस्तर के अन्दर घुसकर क़िस्से-कहानियों का आनन्द लिया करते थे। झोड़ों2 भरी रातें। पहाड़ों का कठिन जीवन। महिलाएँ इसमें अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन जब हम उसे जी रहे होते हैं तो कठिन नहीं लगता है। ख़ुशी और संतुष्टि के लिये हर जगह अवसर बन जाते हैं। आज से पचास-साठ साल पहले जब घड़ियाँ सबके पास नहीं थी तो भोर के तारे को देखकर सुबह होने का अनुमान लगाते थे। सुबह के आकाश को देखने का आनन्द कुछ और ही होता था, आज मोबाइल देखते हैं। आकाश में सूरज को देख समय को आँका करते थे। पहाड़ों की छाया से दिन के प्रहरों का अंदाज़ लगाते थे। आज उस महिला का मन गाँव को कुछ ऐसे वाच रहा होगा—

"कहो, कैसे घर बनायें? 
वे पहाड़ों के घर
वे नगरों के घर
वे बस्ती के घर
वे मन के घर 
वे शान्ति के घर
कहो, कहाँ घर बनायें? 
क़दमों में उलझे-उलझे घर
हाथों से सजे-सजाये घर 
सपनों में आते सुनहरे घर
सूनसान होते घर
नींद से तरोताज़े हुए घर। 
दिन-रात क़िस्से सुनाते हुए घर
कहानियों में झूलते-चमकते घर
रोते-चीख़ते बने हुये घर
हँसते-खिलखिलाते मिले हुये घर। 
दुनिया की बातें कहते घर
आसमान की ओर झाँकते घर
प्यार की दौड़ में निकले घर
इतिहास के पन्ने रचते हुये घर
कहो, कैसे घर दिखायें?"

उसे अपने पड़ोस के अनगिनत रोमांचक चहल-पहल की घटनाएँ याद आती हैं। जहाँ उसका मायका है, उत्तरायण त्योहार में बच्चे प्रणाम करने घर-घर जाते थे। और बड़े लोग उन्हें आशीर्वाद और गुड़ देते थे। मान्यता थी कि उस दिन सुबह चार बजे ठंडे पानी में नहाने से पुण्य मिलता है। गाँव में गूल3 से पानी आता था। बच्चे सुबह चार बच्चे अतिउत्साह में धारे पर नहाते थे। उत्तरायणी के मेले में सब सज-धज के जाते थे। कुछ लोग फल भी मेले में बेचते थे। गाँव में छोटे बच्चों को खेल-खेल में उछाल कर बोला जाता था—

लै कौव्वा लीज, सैंति पायि बै दीज (कौवा लेकर जा, और पाल-पोष कर दे जाना)। उत्तरैणी त्योहार को वहाँ घुघुतिया त्योहार भी बोलते हैं। त्योहार के दिन घुघुत4 नाम के पकवान बनाये जाते हैं, साथ में कुछ बड़े भी। त्योहार के दूसरे दिन सुबह बच्चे घुघुत थाली में रखकर, कौवे को संबोधित करते हैं—काले, काले, काले, और साथ में अपनी इच्छा उसे बताते हैं—

"लै कौवा घुघुत, मैंगैं दिजा सुनक मुकुट, 
या लै कौव्वा बड़, मैंगैं दिजा सुनक घोड़।” अर्थात्‌ कौवा घुघुत और बड़ा ले ले और मुझे सोने का मुकुट और घोड़ा दे दे। 

इस त्योहार के संदर्भ में कुमाऊँ में अनेक लोक कथाएँ प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार चन्द वंश के एक राजा को बहुत समय तक संतान नहीं हुई। एक बार उन्होंने बाघनाथ जी की पूजा की और उसके बाद उन्हें पुत्र हुआ। लेकिन इसी बीच उनके मंत्री ने राज्य प्राप्त करने के लिए षडयंत्र किया और राजा के पुत्र का अपहरण कर मारना चाहा। तब कौवों ने मंत्री और उसके साथियों को देख लिया और उनको नोचकर बच्चे को उनसे छुड़ा लिया। पुत्र जिसे उसकी माँ प्यार से घुघुति कहती थी, उसके गले की माला को कौवा लेकर राजमहल पहुँचा। राजा समझ गया और वह अपनी सेना लेकर कौवे के पीछे-पीछे गया और उसे पेड़ के नीचे बच्चा मिल गया। मंत्री और उसके साथियों को उनके अपराध के लिए मृत्यु दण्ड दिया गया। तभी से यह परंपरा चली आ रही है, ऐसा माना जाता है। बागेश्वर में इसी दिन मेला लगता है और स्नान किया जाता है, जिसका महत्व प्रयाग के स्नान के बराबर माना जाता है। यहाँ बाघनाथ जी का मन्दिर है। मान्यता है कि शिवजी, बाघ (बाग) रूप में यहाँ प्रकट हुए थे। बागेश्वर का नाम इसी पर पड़ा है। 

महिला के मायके के आसपास के दो प्राथमिक विद्यालय बन्द हो चुके हैं। घराट अब नहीं हैं। घराटों पर बसी आत्मीयता विलुप्त हो चुकी है। देश में अधिक जनसंख्या खटक रही है और यहाँ पलायन के कारण अकेलापन। 

  1. गुलदाड़ = गुलदार (स्थानीय रूप से बोला जाता है) या तेंदुआ

  2. झोड़ा = गोल घेरे में गाया जाने वाला लोकगीत।

  3. गूल = बहुत छोटे आकार की नहर

  4. घुघुत = मकर संक्रांति/ उत्तरायण त्योहार के दिन कुमाऊँ में बनाया जाने वाला पकवान।

 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अथ केश अध्यायम्
|

  हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार…

अथ मम व्रत कथा
|

  प्रिय पाठक, आप इस शीर्षक को पढ़कर…

अथ विधुर कथा
|

इस संसार में नारी और नर के बीच पति पत्नी…

अथ-गंधपर्व
|

सनातन हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

ललित निबन्ध

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं