स्त्री पुरुष
काव्य साहित्य | कविता डॉ. मधु सन्धु23 Feb 2008
तुमने कहा था
पुरुष विचार है
स्त्री भाषा।
पुरुष अग्नि है
स्त्री ईंधन।
पुरुष सूर्य है
स्त्री आभा।
पुरुष संगीत है
स्त्री स्वर।
पुरुष आत्मा है
स्त्री शरीर।
पर सुनो
मेरे विष्णु, मेरे ब्रह्म, मेरे परम पुरुष
एक छोटी सी
हल्की सी जिज्ञासा कि
भाषा के बिना
विचार
निष्प्राण तो नहीं रह जाते कहीं?
ईंधन के बिना
अग्नि
शीत तो नहीं रह जाती कहीं?
स्वर के बिना
संगीत का क्या होगा?
आभाहीन सूर्य को
कौन कहेगा सूर्य?
बिना शरीर की
आत्मा से साक्षात्कार
किस-किस के बस में होगा।
सुनो
मेरे ब्रह्म, मेरे सृष्टि सर्जक
जगत जननी ही
मेरी सृष्टि का सत्य है।
यह बात मुझे
युगों पहले समझनी चाहिए थी
चलो आज ही सही
इक्कीसवीं शती के इस पूर्वाद्ध में
क्योंकि कहते हैं
तुम्हारे घर में देर है
अंधेर नहीं।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
पुस्तक समीक्षा
- आलोचना : सतरंगे स्वप्नों के शिखर - डॉ. नीना मित्तल
- कहानी और लघुकथा का संकलनः पराया देश
- कुछ गाँव गाँव, कुछ शहर-शहर
- गवेषणात्मक एवं विश्लेषणात्मक प्रतिभा की पहचानः हिन्दी कहानी कोश - डॉ. सुनीता शर्मा
- नक्काशीदार केबिनेट
- नदी- एक विस्थापन गाथा
- पॉल की तीर्थयात्रा
- महीन सामाजिक छिद्रों को उघाड़ती कहानियाँ - डॉ. अनुराधा शर्मा
- मुट्ठी भर आकाश की खोज में: ‘रोशनी आधी अधूरी सी’ की शुचि
- यह क्या जगह है दोस्तों
- शाम भर बातें
- ज़मीन से उखड़े लोगों की कहानियाँ
यात्रा-संस्मरण
कहानी
साहित्यिक आलेख
कविता
शोध निबन्ध
पुस्तक चर्चा
लघुकथा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}