अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

भ्रम

“कई बार जो जैसा दिखता है वह वैसा होता नहीं है” वाली कहावत सुनी है। जिससे सिद्ध होता है कि लोकसेवा की भी कोई सीमा होती है। कोई ‘बेचारा’ चेहरे से हो वह वास्तव में भी हो ज़रूरी तो नहीं। 

कोचिंग ख़त्म हुई थी। घर वापसी के क्रम में रास्ते के एक किनारे पर इंजीनियरिंग के हट्टे-कट्टे विद्यार्थी शेर के समूह की तरह किसी मेमने की तरह एक दुबले-पतले लड़के को घेरकर झपटने को तैयार खड़े थे। वह ख़ुद को असहाय अकेला पाकर मिमिया रहा था। 

उस कमज़ोर लड़के को अकेला घिरा देखकर बहुत ही बेचारगी लग रही थी। 

ख़ुद को ‘सुपर’ बालिका समझने वाली सोलह वर्षीया लड़की रिम्मी का आत्ममन कह रहा था कि चलकर लड़के की मदद की जाए, बेचारा! . . . ‘कौन है रे मेरे भाई को धमकाने वाला? मेरा भाई ऐसा-वैसा नहीं है। तुम लोगों से ग़लती हुई है। चल भाई . . . चल घर चलते हैं,’ कहकर बचा ले वह! 

फिर एक मन सतर्कतापूर्ण चेतावनी दे रहा था ‘चल निकल ले यार! कहीं ऐसा ना हो कि वो बेचारा दिखनेवाला वास्तविकता में बदमाश हो और उल्टे में बचाव करने वाली ही मैं फँस जाऊँ?’ 

विचार करके रुक गई और घर के लिए निकल गई। 

खाते-पीते, सोते-जागते, पढ़ते-लिखते उस बेचारे की बेचारगी आँखों पर तैरती रही। बहुत बुरा लग रहा था कि उसके लिए कुछ भी नहीं कर पाई। 

फिर यह भ्रम टूटा। अगली शाम ट्यूशन पहुँच कर रिम्मी देखती है—ट्यूशन बिल्डिंग के नीचे कल का वह ‘बेचारा’ फुदक-फुदक कर चुनौती दे रहा था। उसके साथ मरियल लड़कों की पूरी टीम हाज़िर थी। जिनके हाथों में लाठी-डंडे और बेल्ट थे। गाली-गलौज के साथ भरपूर चुनौती देता वह! 

पूरा माहौल तनावपूर्ण था। स्थिति नियंत्रण के सारे स्टाफ़ भाग-दौड़ कर रहे थे। सारे नवयुवकों को एक तरफ़ समेटने के लिए चार फ़ीट की मैम छह फुटिया विद्यार्थियों को डाँट कर मोबाइल छीनकर एक कमरे में बंद कर रही थी। मुहल्ले के लोग फ़िल्मी शूटिंग देखने जैसे मूकदर्शक होकर, जो जहाँ थे; कुछ खुले में कुछ खिड़की-दरवाज़ों से देख रहे थे। 

‘हे भगवान! कल मैं इसी की बहन बन कर बचाने जा रही थी। आज मेरी ख़ैरियत नहीं रहती। अच्छा हुआ जो मैं बच गई।’ 

घर पहुँच कर माँ को सुना कर ख़ूब हँसी। अब जब भी याद आती है एक सबक़ मान, पेट पकड़ कर हँस लेती है। वह तनावपूर्ण स्थिति ख़ुद पर व्यंग्य प्रतीत होता है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

व्यक्ति चित्र

कविता

लघुकथा

कहानी

बच्चों के मुख से

स्मृति लेख

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

सांस्कृतिक आलेख

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. रमक-झूले की पेंग नन्हा बचपन