अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

माँ का संस्कार

जन-शताब्दी ट्रेन की सीटों पर यथास्थान लोग बैठे हुए हैं। यात्रियों में हर उम्र और अवस्था के लोगों की मौजूदगी है। वातानुकूलित यान की शान्ति में, कोई, किसी अधीनस्थ या नौकर को फोन पर डाँट रहा है। आवाज़ में बहुत कठोरता सुनाई दे रही है। कर्ण-कटु शब्दों की व्याख्या इतनी है कि स्त्री अस्तित्व और अस्मिता पर प्रश्न चिह्न लिए एक-एक शब्द में पुरुष अहंकारी भाव था। 

जाने कितना बड़ा कामदेव है कि सभी की माँ-बहन की संतानों का मौखिक पिता बनने का ठेकेदार बन रहा। एक बार, अनेक बार . . .  शब्दों का पिघलता लावा दोनों कानों में दहकता हुआ प्रतीत हो रहा था। 

मन दहकने को हो आया था, लगा कि जाकर कनपटी झनझना आऊँ। कहीं से भी किसी की कोई विरोधी प्रतिक्रिया नहीं आने पर अनवरत बौछारें जारी हैं। सहनशीलता की हद के पार जाने पर अपनी जगह पर खड़ी होकर आवाज़ की दिशा में देखने पर पता चला कि देखने में सुदर्शन और सभ्य वेश-भूषा में, अश्लील शब्दों का स्वामी, असभ्य व्यक्तित्व यही कोई पच्चीस-तीस वर्ष तक का पारंपरिक दबंगई दिखाने में अभ्यस्त बिगड़ैल युवक ही उद्घोषक कलियुगी कामदेव था। जिसके द्वारा प्रत्येक श्रोता की माँ-बहन खुलेआम नंगी सुशोभित हो रही थी। 

वह तल्लीनता में विच्छिन्न भ्रमित बुद्धि की जयघोष किए जा रहा था। ध्यानाकर्षित करते हुए उसे टोकना बेहद ज़रूरी था। ”कौन है रे जंगली? जो इस तरह माँ की . . . बहन की . . . किए जा रहा। एक तुम्हीं हो यहाँ अकेले या और भी लोग हैं यहाँ पर . . . तब से सुन रही हूँ बकवास किए जा रहे हो . . . खींच कर दूँगी थप्पड़। अब एक भी शब्द बोले तो . . . सूअर का बच्चा . . . !"

आख़िरी तीन शब्द घोर वितृष्णा युक्त थे। 

परिणामस्वरूप बरसाती पानी की तरह वह आक्रामकता के स्तर से धीरे-धीरे उतरता शान्त हुआ था और शब्दों में सावधानी से, सजगतापूर्वक नरमी बरतने लगा। 

ज्ञान-अज्ञान की प्रत्येक सीमा से परे सचमुच बहुत घृणा उपजी थी, सामंती सोच में फँसे युवक और उसके माता-पिता के प्रति। 

पुरुष पिता . . .?  क्या, कितना ज़िम्मेदार है? 

यह तो गहन मंथन का विषय है ही परन्तु माँ के लिए यह एक दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आने वाली बात है। 

बहुत अयोग्य माँ होगी, जिसका बेटा घनघोर असुर बुद्धि है। जिसमें सन् 2020 आज के इस प्रजातांत्रिक समाज में जैसे किसी मध्यकालीन सामंत की आत्मा चली आई थी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

व्यक्ति चित्र

कविता

लघुकथा

कहानी

बच्चों के मुख से

स्मृति लेख

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

सांस्कृतिक आलेख

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. रमक-झूले की पेंग नन्हा बचपन