दृश्यम्
काव्य साहित्य | कविता पाण्डेय सरिता15 Sep 2022 (अंक: 213, द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)
‘रेत पर नदी’ काव्य संग्रह की रचना
घर की खिड़कियों से झाँकती,
रात और रोशनी का संगम!
निर्जीव दीवारों पर नाचती,
सजीव दुनिया की जीती-जागती,
श्वेत-श्यामल परछाइयों का नर्तन!
आकर्षित, विस्मित बाल-सुलभ
जिज्ञासाओं का मुझमें उद्वेलन!
ओह ये कैसा परिवर्तन?
कभी शान्त-स्तब्धता लिए
अनुभवी स्पंदन!
कभी चंचलता बड़ी गतिशील,
आईने सा परावर्तन!
हवाओं के सुर-लय-ताल पर,
प्रकृति का मधुर गुंजित अभिनंदन!
दृष्टि और दृश्य का उन्मीलन!!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
व्यक्ति चित्र
कविता
लघुकथा
कहानी
बच्चों के मुख से
स्मृति लेख
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
सांस्कृतिक आलेख
सामाजिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं