अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जीवन संघर्ष

 

जीवन में है बहुत-कुछ 
जीवन—यों ही नहीं जिया जाता—
जीवन में बसता है प्रेम—
प्रेम और घृणा 
हर बार जीवन तलाशता है 
अपने लिए एक मुकम्मल जगह 
हर जगह सुरक्षित नहीं होता, 
पथिकों के लिए 
हर पथ—काँटों से भरा होता है
जहाँ चलना होता है अकेले 
मित्रों के साथ नहीं चला जा सकता
किसी राह पर
मित्र सदैव नहीं रह सकते 
साथ रहते मित्रों से 
मत पूछो
किसी रास्ते का पता—
वे सदैव अपना रास्ता बतायेंगे
जो नहीं जाएगा—दूर-बहुत दूर 
तुम्हें ढूँढ़ने ही होंगे 
अपने रास्ते 
वे जहाँ तक चलेंगे—
एक दिन रास्ते दोस्त बन जायेंगे—
रास्तों से पार करने पर ही मिलेगा
जीवन का लक्ष्य—
हर लक्ष्य-सुख और सुकून नहीं देता। 
हर रास्ता—
बार-बार उलझा सकता है हमें—
हमारी ऊर्जा ख़त्म हो जा सकती है। 
हर रास्तों से चलता-थकता आदमी
नहीं लौट सकता अपने घर 
उसे विश्राम की ज़रूरत होती है 
विश्राम-सब जगह नहीं होता
मन का विश्राम—
राह चलते नहीं हो सकता 
विचारों के प्रवाह के साथ
मन का आना-जाना—
बार-बार-वह टोकता रहता है 
अकेले में
मन के लिए चाहिए 
एक ख़ूबसूरत ख़ुराक
आकर्षक, और मज़ेदार। 
लेकिन इसे स्वार्थ चाहिए—अपने लिए 
जीने की विवशता होती है उसमें—
वह जीवन को लिए चलता है साथ-साथ
जीवन जो अपना नहीं होता—
जब तक मन घूमता रहता है
निपट निर्जन में—
अकेले, तब तक
जीवन-उलझता है
थकता है—
अपनी रौद्र गति से वह
नर्तन करता है
जीवन की समस्याओं से
थककर 
वह बोर होता है
भावनाओं का ज्वार उसे अपने लिए
जीवन का नूतन सौदर्य रचता है 
जीवन के फ़लसफ़े के साथ 
वह रचता है जीवन का इतिहास-
जीवन के इतिवृत्त में 
सांध्य-चिंतन के साथ
मानसिक ऊर्जा के साथ
दिखती चलती रहती है 
अनेकशः दिशाएँ—
और दिशाओं के ज्ञात-अज्ञात चिंतन 
हर बार—
मुझे सराबोर करेंगे—
हर बार वह मेरे हिस्से रच सकता है
एक अनूठा इतिहास, 
प्रत्येक इतिहास के भीतर
नूतनता होती है
सृष्टि के साथ लौटता हुआ मन—
बार-बार थकता हुआ—
विश्लेषण करता है 
हर एक विश्लेषण—
जीवन के सौदर्य को 
परखता है—
हर बार जीवन—
उलझता-थकता-चलता है निरंतर
मन के भीतर का एक और मन
भीतर—
सजीवता की पुष्टि करता है 
और वह अपने लिए खोजता है
एक गन्तव्य-पथ—
केवल अपने लिए! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

चिन्तन

काम की बात

साहित्यिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं