अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

शब्द: तेरे कितने रूप

 

हर बार मेरे शब्द बदलते गए
और शब्दों की लंबी फ़ेहरिस्त
मेरे हिस्से आती गयी
मैंने शब्दों से ही जाना 
उसका अर्थ 
और जीवन की दिशा-दशा। 
 
जीवन में नया चिंतन
बसता गया
सुबह से शाम बीती 
और एक नई थकान आती गई मेरे मन में
शरीर उससे
भिन भिनाता रहा
हर बार परंपरा और धर्म
रीति रिवाज़ की अनिवार्यता 
मेरे हिस्से आकर
मेरे भीतर दस्तक देता रहा। 
 
शब्दों का विपर्यय
मुझे सालता रहा 
और मैं हर बार हारता रहा
अपने आप से। 
 
मेरी समस्याओं को
किसी ने महत्त्व नहीं दिया
और
बसंत से बना जीवन 
पतझड़ में तब्दील हो गया 
शब्द आए और गए 
अर्थों की पुनरावृत्ति होती रही
जीवन हारता रहा 
हर बार। 
 
बचाने कोई ना आया
हर बार बचना? 
एक सपना था
जन्म से लेकर मृत्यु तक
दिखती रहीं समस्याएँ दर समस्याएँ
इच्छाओं का मायाजाल
मेरा पीछा करता रहा
संतोष जैसे 
उड़ गया था 
ख़ुश्बू की तरह! 
 
बार-बार विचार आ रहे थे 
मन में
लेकिन सावधान हुआ नहीं जा सका
दुर्घटनाएँ तो होनी ही थी
बचाया किसी को नहीं जा सका
जहाँ केवल शब्दों और अर्थों का फेर था
वहाँ लंबे-लंबे वाक्य धर दिए गए
जहाँ पढ़ने वाला कोई नहीं था 
सुनने वाला कोई नहीं था 
महसूस करने वाला कोई नहीं था
जहाँ एक आदेश था—लिखित
जहाँ एक आदेश दिया गया था
केवल मौखिक
जहाँ हर एक आदेश
बवंडर की तरह फैल रहा था
चारों ओर—
लेकिन चारों ओर—प्रकृति थी
आनंद और उत्साह था
हवाओं में खनक थी
भीतर जैसे बसंत में 
सराबोर होता जा रहा था
मन का एक कोना अभी भी सूखा था
वह अभी भी बात करना चाह रहा था
उसके भीतर के शब्द सूख गए थे
चिंतन की परत जैसे खो गयी थी
प्रकृति में
संभवतः पंचतत्व में
और उनसे बनी हुई
काया और माया में
शब्द तो मैंने बहुत देखे और सुने
महसूसा भी भीतर तक
हर बार एक नया शब्द आकर 
दग़ा दे गया! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

चिन्तन

काम की बात

साहित्यिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं