अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आग के पास जाती हुई ज़िंदगी! 

 

धधकती आग पर चलना है
रहना है
सोना है
गाने हैं गीत ख़ुशी के
और उन सपनों में
सो जाना है देर तक
आग हर जगह है
हमारे भीतर भी
आपके भीतर भी
पूरे संसार में
और हमारी भावनाओं में
जो पल पल बीता जा रहा है
किसी ने किसी रूप में
वह सुलग रहा है
एक क्रोध के रूप में
एक बढ़ती हुई
महत्वाकांक्षा के रूप में
 
हमारे हृदय से फूटा हुआ एक ज्वार
अब सुलग जाना चाहता है
करने के लिए एक महाभारत
पैदा करने के लिए एक शीत युद्ध
और हर पल
जैसे अपना नहीं है
बीत रहा है
जो बीतेगा कल
वह भी अपना नहीं है। 
कल पर अपना वश किसका है? 
उस आग का ही
जो किसी भी क्षण विस्फोट हो सकता है! 
राजनीति में, साहित्य में, संस्कृत में, धर्म में, विचारधारा में, 
पंथ में, इतिहास में, परंपरा में, 
रीति-रिवाज़ में—
किसे सच कहें? किसे झूठ? 
 
सवाल लगातार अनुत्तरित बना रहेगा! 
हमारे भीतर तर्क और विवाद की
विसंगतियाँ बनीं रहेंगी। 
जैसे अपना कुछ नहीं हो! 
 
चारों ओर फैला है
विचारों का एक लंबा संघर्ष
जो इतिहास बनता है
जो परंपराएँ बनती हैं
और वही—
जीवन में नया बदलाव लाता है! 
 
परिवर्तन की यह दौड़ निरंतर चली आ रही है
यह दौड़
हमारे भीतर की आग की वजह से है:
जहाँ विनाश है
निर्माण भी है जहाँ
अनुसंधान भी है वहाँ
और बहुत कुछ है वहाँ—
क्या ढूँढ़ते हैं हम? 
 
अपने भीतर, अपने बाहर, 
जिसके आदि, अंत का पता नहीं
इसका कोई औचित्य भी नहीं
जिसका कोई सार भी नहीं
और हमारा जीवन जैसे बिना कुछ कहे
बिना कुछ सुने चला चला जा रहा है
हमारी उम्र बढ़ी चली जा रही है
और हर रोज़ हर पल
एक नयी ढलान की ओर
बढ़ता हुआ हमारा जीवन
समाप्त होने के लिए व्यग्र है
तब आप क्या कहेंगे? 
हमारी प्रगति या जीवन का विकास? 
या जीवन का विनाश? 
 
जहाँ एक शब्द के अनेक अनेक अर्थ होते हैं? 
हमारी समस्याएँ क़ानून की फ़ाइलों में दब जाती हैं
भिखमंगे, लाचार, बीमार, ज़रूरतमंद और 
अभावग्रस्त कहाँ जाएँगे
किसे ढूँढ़ेंगे अपने समाधान के लिए? 
 
क्या सच नहीं है हमारी बेचैनी
हमारी उम्मीद
जो अब समाप्त होने जा रही है
जो अब काल के गाल में
समा जाने के लिए व्यग्र है? 
 
यह आग कहाँ जाकर थमेगी? 
कहाँ जाकर शांत होगी? 
क्या यह सही नहीं है
कि हम निरंतर आग के नज़दीक जा रहे हैं
भूलते जा रहे हैं अपनी राह
अपनी इच्छाओं के इस महासागर में
डूबते-उतराते हुए आज? 
समाधान किसके पास है? 
 
कौन हमें अपनी ओर
खींच लेगा अहर्निश
जहाँ ध्वंस और निर्माण
एक साथ चल रहे हों एक राह पर
एक नाव पर
जो कुछ ही पलों में जलमग्न हो जाएगा! 
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

चिन्तन

काम की बात

साहित्यिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं