ईक्षण
काव्य साहित्य | कविता अजय अमिताभ 'सुमन'1 Jan 2021 (अंक: 172, प्रथम, 2021 में प्रकाशित)
जीव तुझमें और जगत में, है फ़रक किस बात का,
ज्यों थोड़ा सा फ़र्क़ शामिल, मेघ और बरसात का।
वाटिका विस्तार सारा, फूल में बिखरा हुआ,
त्यों वीणा का सार सारा, राग में निखरा हुआ।
चाँदनी है क्या असल में, चाँद का प्रतिबिंब है,
जीव की वैसी प्रतीति, गर्भ धारित डिम्ब है।
या रहो तुम धुल बन कर, कालिमा कढ़ते रहो,
या जलो तुम मोम बनकर, धवलिमा गढ़ते रहो।
पर परिक्षण में लगो या, स्वयम् के उत्थान में,
या निरीक्षण निज का हो चित, रत रहे निज त्राण में।
इस जगत में हर्ष भी है, दुःख भी है वैराग भी,
पर वरण तेरा हरण भी, क्षीर भी है आग भी।
क्या क्षरण हो क्या शरण हो, शीश की या कि चरण हो,
तेरा जग है तेरा ईक्षण, तुष्ट जीवन या कि रण हो।
माँग तेरी क्या परम से, अंतर क्या दिन का, रात का,
जीव तुझ में और जगत में, बस अंतर इस बात का।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- आख़िर कब तक आओगे?
- ईक्षण
- एकलव्य
- किरदार
- कैसे कोई जान रहा?
- क्या हूँ मैं?
- क्यों नर ऐसे होते हैं?
- चाणक्य जभी पूजित होंगे
- चिंगारी से जला नहीं जो
- चीर हरण
- जग में है संन्यास वहीं
- जुगनू जुगनू मिला मिलाकर बरगद पे चमकाता कौन
- देख अब सरकार में
- पौधों में रख आता कौन?
- बेईमानों के नमक का, क़र्ज़ा बहुत था भारी
- मन इच्छुक होता वनवासी
- मरघट वासी
- मानव स्वभाव
- मार्ग एक ही सही नहीं है
- मुझको हिंदुस्तान दिखता है
- मृत शेष
- रावण रण में फिर क्या होगा
- राष्ट्र का नेता कैसा हो?
- राह प्रभु की
- लकड़बग्घे
- शांति की आवाज़
- शोहरत की दौड़ में
- संबोधि के क्षण
- हौले कविता मैं गढ़ता हूँ
- क़लमकार को दुर्योधन में पाप नज़र ही आयेंगे
- फ़ुटपाथ पर रहने वाला
कहानी
सांस्कृतिक कथा
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
नज़्म
किशोर साहित्य कहानी
कथा साहित्य
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं