अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

डायन

 

वह रात के भयानक सन्नाटे में, पहाड़ की उस पगडण्डी पर तेज़ी से बढ़ता जा रहा था। जिस पर लोग दिन में भी अकेले जाने से डरते थे।

वह सोच रहा था—किसी कुँए में डूबकर अथवा किसी गाड़ी के नीचे कटकर मरने से अच्छा है, उस कलेजा निकालने वाली डायन से कलेजा निकलवा लिया जाए। जिससे बिना किसी ज़्यादा तकलीफ़ के पत्नी की रोज़ की झख-झख, और लेनदारों की गालियों से छुटकारा मिल जाएगा, और वह दुनियादारी से मुक्त हो जाएगा।

यह सोचते हुए, वह उस पगडण्डी के एक मोड़ पर सीधा उसी डायन से कब टकरा गया, उसे पता भी ना चला। उसकी टक्कर से वह नीचे गहरी खाई में गिरते-गिरते बची; क्योंकि उसने, उसे गिरने से बचाने के लिए अपना दाहिना हाथ उसकी कमर में डाल दिया, और इस प्रयास में बायाँ हाथ उसके चेहरे पर ज़ोर से लगा; जिससे डायन का मुखौटा दूर जा गिरा।

चाँदनी रात में डायन का असली चेहरा देखकर, उसके। मुँह से निकला, “डोलु की बहू . . .?” फिर वह वस्तुस्थिति को समझकर चिल्लाया, “तुम्हीं ने डायन बनकर इतने लोगों को मारा है . . . . . . मैं तुम्हें छोड़ूँगा नहीं . . . पुलिस के हवाले करूँगा . . .”

जिसे सुनकर, वह कुछ ना बोली। दो क़दम पीछे हटी और गहरी खाई में कूद गई। नुकीले पत्थरों से टकराती हुई, नीचे दूर तक लुढ़कती चली गई।

वह घबरा कर वापस घर की तरफ़ भागा। और चुपचाप जाकर अपनी उस चारपाई पर लेट गया; जिसपर से उठकर वह आत्महत्या करने के लिए निकला था। रात आधी से ज़्यादा बीत चुकी थी, इसी घटना को सोचते-सोचते, सवेर हो गई; पर वह उठा नहीं।

तभी उसकी पत्नी की आवाज़ आई, “. . . उठो भी, कब का दिन निकल चुका है . . . खटिया पर पड़े-पड़े पता नहीं क्या झख मार रहे हो, बाहर जाकर देखो क्या हो गया है।”

“. . . क्या हुआ?” उसने चादर से बाहर मुँह निकालते हुए पूछा।

“. . . डोलु की बहू का भी, कलेजा निकालने वाली डायन ने कलेजा निकाल लिया है . . . पता नहीं रात को वह उधर क्यों गई थी . . . या डायन ही उसे उठाकर ले गई?” पत्नी हैरान होकर बोली। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

सांस्कृतिक कथा

ग़ज़ल

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं