धुआँ (राजीव कुमार)
कथा साहित्य | सांस्कृतिक कथा राजीव कुमार15 Oct 2020 (अंक: 167, द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)
भले ही कुछ लोगों ने मज़ाक उड़ाया लेकिन ओम अब सीख गया है, सिगरेट के धुएँ को स्टाईल में छोड़ना। कुछ लोग उसके धुएँ वाली स्टाईल की तारीफ़ करके उसकी जेब ढीली कर लिया करते हैं। एक-एक कश में वो अपने आप को आनन्दित महसूस करता। पहले तो उसने इग्नोर किया बाद में ग़ौर किया कि धुएँ के छल्ले में किसी देवी की छवि दिख रही है।
अब सिगरेट के कश ने पुरस्कार स्वरूप उसको खाँसी दे डाली। वो जब भी खाँसना शुरू करता तो धुएँ में बनी देवी की छवि की भृकुटी तन जाती, आँखें अग्नि की तरह लाल हो जातीं और जब वो खाँसना बंद करता तो देवी की आँखें ग़ुस्से में तमतमाया चेहरा सामान्य हो जाता।
ओम ने जब यह बात अपने दोस्तों को बताई तो जवाब मिला, "तुम्हारा वहम है।" और वो खिलखिला कर हँस पड़े। खाँसी की दवाई लेने गए ओम ने जब यह बात डॉक्टर को बताई तो वो मौक़े की नब्ज़ को पकड़कर बोले, "हाँ हाँ बेटा, ऐसा होता है, सिगरेट छोड़ दो, वरना वो देवी तुम्हारा अनिष्ट कर देगी। तुम नहीं माने तो अंजाम बहुत बुरा होगा। वो तुमको समझा रही है। मैं तुम्हारी इस लत को एकदम छोड़वा दूँगा और एक पैसा भी नहीं लूँगा।" ओम ने जब यह बात बताई तो दोस्तों ने खिल्ली उड़ायी।
एक दिन ओम ने राह चलते हुए सिगरेट सुलगाई, उसको अचानक आभास हुआ कि किसी ने सिगरेट खींच कर नीचे गिरा दी है। सिगरेट मल-मूत्र वाली जगह पर गिरी थी, ओम ने इधर-उधर देखा और सिगरेट उठा कर पीने लगा। उसके चेहरे पर घृणा की कोई छाया नहीं थी।
उस देवी ने उसके जीवन को बचाने का बहुत प्रयत्न किया। ओम आज मृत्यु शैय्या पर लेटा था, वो उस देवी को अब पहचान चुका था। आग की लपटें ख़त्म होकर धुएँ में परिवर्तित हो गईं, बाद में वो देवी भी धुएँ की तरह ओझल हो गई।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता - हाइकु
- पुस्तक: हाइकु
- राजीव कुमार – 001
- राजीव कुमार – 002
- राजीव कुमार – 003
- राजीव कुमार – 004
- राजीव कुमार – 005
- राजीव कुमार – 006
- राजीव कुमार – 007
- राजीव कुमार – 008
- राजीव कुमार – 009
- राजीव कुमार – 010
- राजीव कुमार – 011
- राजीव कुमार – 012
- राजीव कुमार – 013
- राजीव कुमार – 014
- राजीव कुमार – 015
- राजीव कुमार – 016
- राजीव कुमार – 017
- राजीव कुमार – 018
- राजीव कुमार – 019
- राजीव कुमार – 020
- राजीव कुमार – 021
- राजीव कुमार – 022
- राजीव कुमार – 023
- राजीव कुमार – 024
- राजीव कुमार – 025
- राजीव कुमार – 026
- राजीव कुमार – 027
- राजीव कुमार – 028
- राजीव कुमार – 029
- राजीव कुमार – 030
- राजीव कुमार – 031
- राजीव कुमार – 032
- राजीव कुमार – 033
- राजीव कुमार – 034
- राजीव कुमार – 035
- राजीव कुमार – 036
- राजीव कुमार – 037
- राजीव कुमार – 038
- राजीव कुमार – 039
- राजीव कुमार – 040
- राजीव कुमार – 041
- राजीव कुमार – 042
- राजीव कुमार – होली
कविता-ताँका
लघुकथा
- अन्नदाता
- आत्मा की शांति
- आधार स्तम्भ
- आपसी भाईचारा
- ऊँचाई और गहराई
- ऑफ़िशियल विज़िट
- कम्बल
- कुत्ता
- गंदी लड़की
- गहराई और तन्हाई
- चिराग – चिरागिन
- जीवनदान
- जुनून
- देवी
- पारी
- प्रकृति और विकास
- प्रमाण पत्र
- प्रेम प्यासा
- प्रेम भँवर
- बाग़ी
- भाई का हिस्सा
- भावना
- मलवा
- मेला
- लहरें
- वर्चस्व
- वस्त्रदान समारोह
- विवाह संबंध
- संकल्प या विकल्प
- सपने और खिलौने
- समझौता
- साड़ी
- स्थान
सांस्कृतिक कथा
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं