मलवा
कथा साहित्य | लघुकथा राजीव कुमार15 Mar 2023 (अंक: 225, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
सीमेंट का निर्मित भवन एक झटके में धराशायी हो गया, मगर पिल्लर की मज़बूती अब भी बरक़रार थी और चारों पिल्लर आकाश की तरफ़ सिर उठाए खड़े थे। मलवे का पहाड़-सा बन गया था।
काफ़ी मशक़्क़त के बाद मलवे में दबा सामान निकाल लिया गया था। मलवे के पत्थरों पर चढ़ कर पड़ोस के बच्चे खेल रहे थे मगर मुन्नी ग़ौर से मलवे की तरफ़ देख रही थी और कुछ पल के बाद मुन्नी ईंट को हटाने लगी तो उसके पिता महेन्द्र नाथ ने कहा, “क्या कर रही है बेटी, हाथ में चोट आ जाएगी। वैसे भी यह तो मलवा है।”
मुन्नी ने मासूमियत से कहा, “पापा आपको याद है न कि इसी जगह पर अपना झूला टँगा था, देखिए इस जगह पर मैंने तस्वीर चिपकाई थी। इस जगह पर मम्मी खाना बनाती थी, देखिए उस जगह पर आप, मैं, दीपू भइया और मम्मी कैरम खेलते थे।”
मुन्नी बारी-बारी से अंगुलियों के इशारे से बता रही थी।
महेन्द्र नाथ को एहसास हो आया कि भवन तो मर चुका है मगर मलवा आज भी ज़िन्दा है। वो मुन्नी को गोद में उठा कर अपने नए घर की तरफ़ चल दिए।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता - हाइकु
- पुस्तक: हाइकु
- राजीव कुमार – 001
- राजीव कुमार – 002
- राजीव कुमार – 003
- राजीव कुमार – 004
- राजीव कुमार – 005
- राजीव कुमार – 006
- राजीव कुमार – 007
- राजीव कुमार – 008
- राजीव कुमार – 009
- राजीव कुमार – 010
- राजीव कुमार – 011
- राजीव कुमार – 012
- राजीव कुमार – 013
- राजीव कुमार – 014
- राजीव कुमार – 015
- राजीव कुमार – 016
- राजीव कुमार – 017
- राजीव कुमार – 018
- राजीव कुमार – 019
- राजीव कुमार – 020
- राजीव कुमार – 021
- राजीव कुमार – 022
- राजीव कुमार – 023
- राजीव कुमार – 024
- राजीव कुमार – 025
- राजीव कुमार – 026
- राजीव कुमार – 027
- राजीव कुमार – 028
- राजीव कुमार – 029
- राजीव कुमार – 030
- राजीव कुमार – 031
- राजीव कुमार – 032
- राजीव कुमार – 033
- राजीव कुमार – 034
- राजीव कुमार – 035
- राजीव कुमार – 036
- राजीव कुमार – 037
- राजीव कुमार – 038
- राजीव कुमार – 039
- राजीव कुमार – 040
- राजीव कुमार – 041
- राजीव कुमार – 042
- राजीव कुमार – होली
कविता-ताँका
लघुकथा
- अन्नदाता
- आत्मा की शांति
- आधार स्तम्भ
- आपसी भाईचारा
- ऊँचाई और गहराई
- ऑफ़िशियल विज़िट
- कम्बल
- कुत्ता
- गंदी लड़की
- गहराई और तन्हाई
- चिराग – चिरागिन
- जीवनदान
- जुनून
- देवी
- पारी
- प्रकृति और विकास
- प्रमाण पत्र
- प्रेम प्यासा
- प्रेम भँवर
- बाग़ी
- भाई का हिस्सा
- भावना
- मलवा
- मेला
- लहरें
- वर्चस्व
- वस्त्रदान समारोह
- विवाह संबंध
- संकल्प या विकल्प
- सपने और खिलौने
- समझौता
- साड़ी
- स्थान
सांस्कृतिक कथा
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं